Tuesday, February 10, 2026
HomeCrime"साढ़े चार साल बाद खुला राज़ – ‘मृत’ पत्नी होटल में मिली,...

“साढ़े चार साल बाद खुला राज़ – ‘मृत’ पत्नी होटल में मिली, पति जेल में सड़ा!”

Date:

“चार साल तक जिसे मरा हुआ समझा गया… वह जिंदा मिली, वो भी प्रेमी के साथ!” एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसने पुलिस जांच और न्याय प्रणाली पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। कर्नाटक के मैसुरु में चार साल पहले लापता हुई एक महिला को मृत मानकर, उसके पति को हत्या के आरोप में जेल भेज दिया गया। लेकिन अब — ठीक साढ़े चार साल बाद — वो महिला जिंदा मिली है, और अपने प्रेमी के साथ जिंदगी बिता रही है।

महिला का नाम है कुरुबरा मल्लिगे। उसके पति सुरेश को पत्नी की हत्या के आरोप में जेल भेजा गया था। केस अदालत में चल रहा था… लेकिन इस बीच, एक मोड़ आया, जिसने सब कुछ बदल दिया, सुरेश का एक दोस्त बस से यात्रा कर रहा था। रास्ते में बस एक होटल पर रुकी। वहां उसने जो देखा, उस पर उसे यकीन नहीं हुआ — उसी मल्लिगे को उसने होटल में देखा, जो मरी हुई समझी जा रही थी।

वो भागा, मोबाइल निकाला और वीडियो रिकॉर्ड किया। फिर सबूत लेकर पहुंचा सुरेश के पास। और जब पुलिस को यह वीडियो मिला… तो मल्लिगे को 1 अप्रैल को कोडागु से हिरासत में लिया गया, पूछताछ में मल्लिगे ने कबूल किया कि उसने 2020 में अपने प्रेमी गणेश के साथ भागकर शादी कर ली थी और अब वहीं कोडागु में रह रही थी।

सुरेश के वकील बी.एस. पांडु पुजारी ने बताया कि बिना किसी ठोस सबूत के सुरेश पर हत्या का केस बनाया गया। सिर्फ मल्लिगे के परिवार के आरोपों के आधार पर उसे जेल भेज दिया गया।कुछ सवाल अभी भी बने हुए हैं। जैसे कि सुरेश, जो एक दिहाड़ी मजदूर हैं, पर बिना किसी ठोस सबूत के हत्या का आरोप क्यों लगाया गया? और पुलिस ने मल्लिगे के परिवार के इस दावे को क्यों नहीं माना कि वह जिंदा हैं? मल्लिगे को ढूंढने में भी कोई खास कोशिश नहीं की गई, जिससे कई सवाल खड़े होते हैं।

Latest stories

सांसद अजय भट्ट: 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य की मजबूत नींव है यह बजट

रुद्रपुर में सांसद अजय भट्ट ने केंद्र सरकार के...

हल्द्वानी: SDM की तैनाती नहीं होने से नाराज हुए कांग्रेस विधायक का धरना, जताई नाराजगी

हल्द्वानी में एसडीएम की तैनाती को लेकर कांग्रेस विधायक...

Uttarakhand News: भोजन माताओं, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में बढ़ोतरी की तैयारी

प्रदेश में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, आशा और भोजन माताओं...

रूस के ऊफा में हॉस्टल में चाकू से हमला, चार भारतीय छात्र घायल…

मॉस्को: रूस के बश्कोर्तोस्तान गणराज्य की राजधानी ऊफा में...
Hacklink Hacklink Satış бэклинки marsbahis hacklink market marsbahis marsbahis - marsbahis giriş casibom marsbahis - marsbahis giriş