Tuesday, February 10, 2026
HomeCrime"मम्मी बचाओ!": कमरा बंदकर पत्नी का कहर, गुहार लगाता रहा पति, मारती...

“मम्मी बचाओ!”: कमरा बंदकर पत्नी का कहर, गुहार लगाता रहा पति, मारती रही पत्नी।

Date:

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने पति को कमरे में बंद कर बेरहमी से पीटा। इस घटना का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

मध्य प्रदेश के सतना के सिंधी कैंप इलाके में रहने वाले अंकित आसवानी और ज्योति वर्मा के बीच घरेलू विवाद का मामला सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि ज्योति वर्मा ने अपने पति अंकित आसवानी को कमरे में बंद कर उसकी बुरी तरह पिटाई की। बताया जा रहा है कि यह वीडियो कई महीने पुराना है, जिसे खुद महिला ने रिकॉर्ड किया था।

पति अंकित आसवानी ने आरोप लगाया है कि शादी के बाद से ही पत्नी उसे प्रताड़ित कर रही है। उसने बताया कि ज्योति अक्सर उसके साथ मारपीट करती है और 18 लाख रुपये की मांग कर रही है। अंकित का आरोप है कि उसकी पत्नी कई बार रातभर घर से गायब रहती है और कई-कई दिनों तक घर नहीं लौटती। जब वह इसका विरोध करता है, तो पत्नी उसे और उसके परिवार को झूठे केस में फंसाने की धमकी देती है।

इस वायरल वीडियो पर पुलिस ने संज्ञान लेते हुए कोलगवां थाने में जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों से पूछताछ कर जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पति-पत्नी के बीच विवादों के कई मामले सामने आते रहते हैं, लेकिन इस घटना ने लोगों का ध्यान खींचा है। पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है ताकि सच सामने आ सके।

 

Latest stories

सांसद अजय भट्ट: 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य की मजबूत नींव है यह बजट

रुद्रपुर में सांसद अजय भट्ट ने केंद्र सरकार के...

हल्द्वानी: SDM की तैनाती नहीं होने से नाराज हुए कांग्रेस विधायक का धरना, जताई नाराजगी

हल्द्वानी में एसडीएम की तैनाती को लेकर कांग्रेस विधायक...

Uttarakhand News: भोजन माताओं, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में बढ़ोतरी की तैयारी

प्रदेश में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, आशा और भोजन माताओं...

रूस के ऊफा में हॉस्टल में चाकू से हमला, चार भारतीय छात्र घायल…

मॉस्को: रूस के बश्कोर्तोस्तान गणराज्य की राजधानी ऊफा में...
Hacklink Hacklink Satış бэклинки marsbahis hacklink market marsbahis marsbahis - marsbahis giriş casibom marsbahis - marsbahis giriş