HomeNews8 मार्च से गूंजेगी बैठकी-खड़ी होली की धुन! शैल परिषद का फैसला,...

8 मार्च से गूंजेगी बैठकी-खड़ी होली की धुन! शैल परिषद का फैसला, महिलाओं की होली बनेगी खास

Date:

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शैल सांस्कृतिक समिति की वार्षिक आमसभा बैठक में होली महोत्सव को धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। साथ ही सभी को जिम्मेदारियां भी बांटी गई। ताकि पर्वतीय बैठकी,खड़ी और महिलाओं की होली को सफल बनाया जा सकें।

रविवार को हुई बैठक में कोषाध्यक्ष वर्ष 2022-23 का वार्षिक लेखा जोखा भी प्रस्तुत किया। समिति के उपाध्यक्ष सतीश ध्यानी ने भी होली महोत्सव बनाने पर मंथन किया। समिति के अध्यक्ष गोपाल सिंह पटवाल ने बताया कि वार्षिक आमसभा में निर्णय लिया है कि आठ मार्च से शैल सांस्कृतिक परिषद भवन परिसर में ही आठ मार्च की दोपहर को महिलाओं की होली,नौ मार्च की शाम को पुरुष बैठकी होली और नौ मार्च को सुबह दस बजे से खड़ी होली का आयोजन हुआ। महामंत्री दिवाकर पांडेय ने बताया कि बैठकी होली राधा-कृष्ण की लीलाओं और भक्ति संगीत से जुड़े होगे। गायन पूर्णतया शास्त्रीय संगीत पर आधारित होगा और राग भैरवी और अन्य रागो का उपयोग किया जाएंगी। ताकि युवा पीढ़ी को पर्वतीय संस्कृति का बोध कराया जा सकें। इस मौके पर अवतार सिंह बिष्ट,राजेंद्र बोहरा,दिनेश बम, भास्कर जोशी,जगदीश बिष्ट,दिनेश भट्ट,दान सिंह मेहरा,मुकुल उप्रेती,डॉ एल एम उप्रेती, सतीश लोहनी आदि मौजूद रहे।

Latest stories

उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक गायक दीवान कनवाल का निधन, पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल ने जताया गहरा शोक

देहरादून: दीवान कनवाल, जो उत्तराखंड के प्रसिद्ध कुमाऊंनी लोकगायक...

उत्तराखंड: होली पर जबरदस्ती रंग लगाया तो सीधे होगी जेल, एसएसपी ने दिए निर्देश

नैनीताल: होली के मद्देनज़र पुलिस प्रशासन ने कानून व्यवस्था...

उत्तराखंड: सांख्यिकी विभाग के अधिकारी को 5 हजार की रिश्वत लेते CBI ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार

देहरादून: देहरादून स्थित नेशनल स्टेटिस्टिकल ऑफिस (NSO) के वरिष्ठ...