HomeCrimeमहिला के खाते से यूपीआई कर उडाएं 47 हजार रुपये, पीएनबी में...

महिला के खाते से यूपीआई कर उडाएं 47 हजार रुपये, पीएनबी में था खाता; मुकदमा दर्ज।

Date:

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- रूद्रपुर के बगवाड़ा चौकी इलाके की रहने वाली एक महिला के खाते से यूपीआई के माध्यम से हजारों रुपये निकाले जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार बगवाड़ा चौकी इलाके की रहने वाली अंजू शर्मा ने बताया कि उसका खाता जनता इंटर कॉलेज के समीप स्थित पीएनबी बैंक में है। तीन जुलाई 2024 को मोबाइल पर यूपी आई के माध्यम से 47601 रुपये निकासी का मैसेज आता है,जबकि उसके द्वारा कोई भी यूपीआई से भुगतान नहीं किया गया। जब यूपीआई करने वाले स्थान पर पहुंची और खोजबीन की,लेकिन आरोपी का कोई सुराग नहीं लगा। पीड़िता ने चौकी पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू कर दिया है।

Latest stories

रेलवे कर्मचारियों का बड़ा ऐलान! 24 जून को देशभर में विरोध प्रदर्शन, जानें क्या हैं मांगें

नई दिल्ली। भारतीय रेलवे के सिग्नल एवं टेलीकम्युनिकेशन (S&T)...

अंतिम संस्कार की तैयारी थी पूरी, तभी चेहरे ने खोला सच—उत्तराखंड में चौंकाने वाला मामला, अस्पताल की बड़ी चूक

हल्द्वानी। उत्तराखंड के हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच)...