HomeIndiaमहाशिवरात्रि पर दर्दनाक हादसा: नदी में डूबकर 6 की मौत, परिवारों में...

महाशिवरात्रि पर दर्दनाक हादसा: नदी में डूबकर 6 की मौत, परिवारों में मातम

Date:

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना घटी। जिले के राजुरा और सावली में नदी में स्नान करने गए छह लोगों की डूबने से मौत हो गई। इस दर्दनाक घटना से पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ गई है।

सावली में एक ही परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

महाराष्ट्र:- सावली में हुई इस घटना में चंद्रपुर शहर के बाबू पेठ इलाके के मंडल परिवार की तीन जवान बेटियों की डूबने से मौत हो गई। मंडल परिवार महाशिवरात्रि के अवसर पर प्रसिद्ध मारकंडा शिव मंदिर में दर्शन के लिए गया था। गढ़चिरौली से लौटते समय परिवार ने व्याहाड बुज में वैनगंगा नदी में स्नान करने का निर्णय लिया, लेकिन यह फैसला उनके लिए घातक साबित हुआ।

जानकारी के अनुसार, तीनों बहनें अपने चाचा, चाची और चार साल के भाई के साथ नदी में स्नान कर रही थीं। अचानक, एक बहन तेज बहाव में बहने लगी। उसे बचाने की कोशिश में बाकी दो बहनें भी नदी में समा गईं।

परिवार के चाचा ने अपनी जान पर खेलकर पहले अपने डूबते हुए बेटे को बचाया और फिर अपनी पत्नी को सुरक्षित बाहर निकाला। लेकिन अफसोस, वे तीनों बहनों को नहीं बचा सके, स्थानीय आपदा समूह के सदस्य नितिन पाल ने नदी में फंसी एक अन्य महिला को बचाने में सफलता पाई, घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू कर दिया। हालांकि, खबर लिखे जाने तक तीनों बहनों के शव बरामद नहीं हो सके थे और तलाशी अभियान जारी था।

राजुरा तालुका में भी बड़ा हादसा, तीन युवकों की मौत

महाशिवरात्रि पर राजुरा तालुका में भी एक दुखद हादसा हुआ। वर्धा नदी में स्नान करने गए तीन युवकों की डूबने से मौत हो गई।

तीनों युवक चूनाला गांव के निवासी थे। बताया जाता है कि वे नदी की गहराई और बहाव का सही अंदाजा नहीं लगा पाए और डूबने लगे। उनकी चीख-पुकार सुनकर पास में मौजूद रामचंद्र रागी नामक व्यक्ति ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन असफल रहे।

घटना की जानकारी मिलते ही चुनाला के सरपंच बालनाथ वडसकर ने राजुरा पुलिस को सूचित किया। चूंकि घटनास्थल बल्लारपुर पुलिस थाने के अधिकार क्षेत्र में आता है, इसलिए बल्लारपुर पुलिस भी मौके पर पहुंची।

राजुरा तहसीलदार डॉ. ओमप्रकाश गोंड ने आपदा विभाग, चंद्रपुर से मदद मांगी और तलाशी अभियान शुरू कराया। अब तक तुषार शालिक आत्राम का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि बाकी दो युवकों की तलाश जारी है।

महाशिवरात्रि जैसे पावन पर्व पर हुई इन दो बड़ी घटनाओं से चंद्रपुर जिले में मातम छा गया है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे नदियों में स्नान करते समय सावधानी बरतें और अनजान जगहों पर पानी में न उतरें।

 

Latest stories

उम्र महज 23 साल, साइबर ठगी 80 लाख की! पुलिस के जाल में फंसा शातिर आरोपी

रुड़की: हरिद्वार जिले की मंगलौर कोतवाली पुलिस ने साइबर...

खानपुर विधायक उमेश कुमार ने दिया इस्तीफ़ा

यूपी मौसम अलर्ट: IMD ने 15 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। एहतियातन स्कूल बंद करने के निर्देश दिए गए हैं।

ब्रेकिंग: यूपी में भारी बारिश और आंधी का रेड अलर्ट जारी, 15 जिलों में स्कूल बंद करने के निर्देश

यूपी मौसम अलर्ट: IMD ने 15 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। एहतियातन स्कूल बंद करने के निर्देश दिए गए हैं।

ब्रेकिंग: यूपी में भारी बारिश और आंधी का रेड अलर्ट जारी, 15 जिलों में स्कूल बंद करने के निर्देश

यूपी मौसम अलर्ट: IMD ने 15 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। एहतियातन स्कूल बंद करने के निर्देश दिए गए हैं।