विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
गया था। गढ़चिरौली से लौटते समय परिवार ने व्याहाड बुज में वैनगंगा नदी में स्नान करने का निर्णय लिया, लेकिन यह फैसला उनके लिए घातक साबित हुआ। जानकारी के अनुसार, तीनों बहनें अपने चाचा, चाची और चार साल के भाई के साथ नदी में स्नान कर रही थीं। अचानक, एक बहन तेज बहाव में बहने लगी। उसे बचाने की कोशिश में बाकी दो बहनें भी नदी में समा गईं। परिवार के चाचा ने अपनी जान पर खेलकर पहले अपने डूबते हुए बेटे को बचाया और फिर अपनी पत्नी को सुरक्षित बाहर निकाला। लेकिन अफसोस, वे तीनों बहनों को नहीं बचा सके, स्थानीय आपदा समूह के सदस्य नितिन पाल ने नदी में फंसी
एक अन्य महिला को बचाने में सफलता पाई, घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू कर दिया। हालांकि, खबर लिखे जाने तक तीनों बहनों के शव बरामद नहीं हो सके थे और तलाशी अभियान जारी था। राजुरा तालुका में भी बड़ा हादसा, तीन युवकों की मौत महाशिवरात्रि पर राजुरा तालुका में भी एक दुखद हादसा हुआ। वर्धा नदी में स्नान करने गए तीन युवकों की डूबने से मौत हो गई। तीनों युवक चूनाला गांव के निवासी थे। बताया जाता है कि वे नदी की गहराई और बहाव का सही अंदाजा नहीं लगा पाए और डूबने लगे। उनकी चीख-पुकार सुनकर पास में मौजूद रामचंद्र रागी नामक