Tuesday, August 12, 2025
HomeUttar Pradeshदुखद" श्री राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास का निधन

दुखद” श्री राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास का निधन

Date:

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:– अयोध्या से एक दुखद समाचार सामने आ रहा है। श्री राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास का बुधवार सुबह लखन आईऊ पीजीआई में निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार थे और इलाज के दौरान उन्हें ब्रेन हैमरेज हुआ, जिसके कारण उन्होंने अंतिम सांस ली।

80 वर्षीय आचार्य सत्येंद्र दास 34 वर्षों तक रामलला की सेवा करते रहे। उनके निधन से पूरे संत समाज और भक्तों में शोक की लहर दौड़ गई है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

आचार्य सत्येंद्र दास का जन्म उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले में हुआ था। वे वर्षों से राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी के रूप में मंदिर में अपनी सेवाएं दे रहे थे। उनके निधन को मंदिर प्रशासन और श्रद्धालु एक अपूरणीय क्षति मान रहे हैं।

उनके अंतिम संस्कार की प्रक्रिया को लेकर अभी परिवार और ट्रस्ट की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन अयोध्या में संत समाज और भक्तों की ओर से उन्हें श्रद्धांजलि देने का सिलसिला जारी है।

 

Latest stories

ज़िला पंचायत अध्यक्ष चुनाव- क्या मजबूत स्थिति में है गंगवार परिवार?

उधम सिंह नगर जिले में 2025 के त्रिस्तरीय पंचायत...

धराली आपदा पीड़ितों की मदद के लिए सीएम धामी ने राहत वाहनों को किया रवाना

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने धराली में...

रुद्रपुर: अफीम के साथ पकड़े युवक ने पुलिस से की हाथापाई

रुद्रपुर: पुलिस और एएनटीएफ (एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स) ने...

‘जब आतंकवाद और बातचीत साथ नहीं चल सकते, तो क्रिकेट कैसे?” – ओवैसी ने एशिया कप मैच पर उठाए सवाल

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख और लोकसभा...

काशीपुर: नेपाली युवकों को बंधक बनाकर रखने के मामले में आरोपी की जमानत खारिज

काशीपुर। प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश मनोज गर्ब्याल की अदालत...

अमेरिका के बढ़े टैरिफ से भारतीय कपड़ा उद्योग पर संकट, जल्द समझौते की मांग

भारत-अमेरिका व्यापार तनाव के बीच कपड़ा उद्योग को लेकर...