Tuesday, February 10, 2026
Homeराष्ट्रीयजम्मू-कश्मीर: शोपियां में सेना के हाथ लगे आतंकियों के 2 मददगार, गोला-बारूद...

जम्मू-कश्मीर: शोपियां में सेना के हाथ लगे आतंकियों के 2 मददगार, गोला-बारूद बरामद

Date:

TN9 श्रीनगर: दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षा बलों ने दो संदिग्ध व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि दोनों को जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) शोपियां, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 178 बटालियन और सेना की 34 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) द्वारा स्थापित एक चौकी पर गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने बताया कि उनकी तलाशी लेने पर चार हथगोले, दो पिस्तौल, 43 जिंदा कारतूस और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई।

‘एक्स’ पर एक पोस्ट में पुलिस ने कहा कि एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। शोपियां पुलिस ने ‘एक्स’ पर बताया, “आतंकवाद के खिलाफ एक उल्लेखनीय अभियान में, एसओजी शोपियां, सीआरपीएफ 178 बीएन और 34 आरआर के संयुक्त नाके पर दो संदिग्ध व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। उनकी तलाशी लेने पर, 04 ग्रेनेड , 02 पिस्तौल, 43 जिंदा राउंड और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई और तदनुसार एक प्राथमिकी दर्ज की गई।” पुलिस ने गिरफ्तार किए गए दोनों व्यक्तियों की पहचान का फिलहाल खुलासा नहीं किया।

Latest stories

उत्तराखंड: लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही बीसीए छात्रा की प्री-मेच्योर डिलीवरी के बाद मौत

देहरादून: राजधानी देहरादून में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही...

अनियंत्रित वाहन ने कई गाड़ियों को मारी टक्कर, चालक फरार

श्रीनगर: मंगलवार सुबह एक अनियंत्रित वाहन ने शहर में...

उधम सिंह नगर: जिला अस्पताल में रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज भटकते रहे

रुद्रपुर: जिला अस्पताल में कुत्ते के काटने पर लगाई...

पिथौरागढ़ यूनिट से आए आईटीबीपी के जवान ने मसूरी में की आत्महत्या, दो माह पहले ही किया था ज्वाइन

मसूरी: उत्तराखंड के मसूरी में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी)...
Hacklink Hacklink Satış бэклинки marsbahis hacklink market marsbahis marsbahis - marsbahis giriş casibom marsbahis - marsbahis giriş