Homeराष्ट्रीयपाकिस्तान के लेफ्टिनेंट जनरल ने भारत को दी धमकी, जंग कहां शुरू...

पाकिस्तान के लेफ्टिनेंट जनरल ने भारत को दी धमकी, जंग कहां शुरू होगी और खत्म कहां होगी ये हम बताएंगे

Date:

TN9 इस्लामाबाद: में हुए आतंकी हमले के बाद से एक बार फिर भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है। भारत ने पाकिस्तान पर हमले में शामिल होने का आरोप लगाया और जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी है। जिसके बाद से पाकिस्तान में सेना अलर्ट मोड पर है। इसी बीच पाकिस्तानी सेना के लेफ्टिनेंट जनरल ने भारत को बड़ी धमकी दी है।

‘हम चुप नहीं बैठेंगे, कड़ा जवाब देंगे’
पाकिस्तान के डिप्टी प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार के साथ एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में पाकिस्तानी सेना के लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने कहा, “अगर भारत ने पाकिस्तान पर कोई भी हमला किया, तो हम चुप नहीं बैठेंगे, उन्हें कड़ा जवाब देंगे। युद्ध कहां शुरू होगा, यह बेशक आप तय करें, लेकिन खत्म कहां होगा, यह हम बताएंगे।” ​

अमेरिका ने दोनों देशों से शांति बनाए रखने की अपील की
अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने दोनों देशों से संयम बरतने की अपील की है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने दोनों देशों से तनाव कम करने और बातचीत के जरिए समाधान खोजने की सलाह दी है। अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भी दोनों देशों के नेताओं से बात की और शांति बनाए रखने की अपील की है।

Latest stories

विधायक Tilak Raj Behar ने तहसील दिवस में सुनी जनता की समस्याएं, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

किच्छा: विधानसभा क्षेत्र किच्छा में आयोजित ‘तहसील दिवस’ कार्यक्रम...

UKSSSC Exams: आयोग करेगा सेंटर्स की लाइव मॉनिटरिंग, संवेदनशील केंद्र दो दिन पहले से रडार पर

देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) ने राज्य...