Homeदिल्लीभारत की सीमा को भेद नहीं सकती पाकिस्तान की मिसाइलें, 4 स्तरीय...

भारत की सीमा को भेद नहीं सकती पाकिस्तान की मिसाइलें, 4 स्तरीय वायु रक्षा प्रणाली से लैस

Date:

TN9 पहलगाम: के बैसरन घाटी में 22 अप्रैल को हुए हमले के बाद से भारत और पाक के बॉर्डर पर तनाव की स्थिति बनी हुई है। इस हमले में भारत को संदेह है कि पाक सेना अध्यक्ष का हाथ था। अब इस हमले का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए भारत रणनीति बना रही है। यूं कह सकते हैं कि भारत कभी-कभी पाक सेना के चौकियों को निशाना बना सकता है। इस तनाव के बीच पाकिस्तान भी परमाणु हमले की गीदड़ भभकी दे रहा है।

लेकिन पाक को शायद नहीं पता होगा कि भारत नहीं बल्कि चार डिफेंस सिस्टम से लैस है। आपको बता दें कि भारत के चार स्तरीय डिफेंस सिस्टम है जो पाक से आने वाली किसी भी मिसाइल को उसके क्षेत्र में मारकर गिरा सकता है। इसके लिए भारत के 4 किलर मिसाइल डिफेंस सिस्टम काम आएंगे। चलिए आपको भारत की एयर डिफेंस पॉवर के बारे में विस्तार से बताते हैं।

बैलिस्टिक मिसाइल डिफेंस

दूसरे देशों से आने वाली मिसाइलों को रोकने के लिए भारत के पास  पहला लेयर बैलिस्टिक मिसाइल डिफेंस का है। कारगिल युद्ध के बाद विकसित इस कार्यक्रम का उद्देश्य बैलिस्टिक मिसाइलों विशेष रूप से पाकिस्तान और चीन से आने वाली मिसाइलों को रोकना है। इसके लिए भारत के पास पृथ्वी एयर डिफेंस और एडवांस्ड एयर डिफेंस सिस्टम हैं जो उच्च ऊंचाई पर और कम ऊंचाई पर मिसाइलों को रोकने में सक्षम हैं।

S-400 ट्रायम्फ

S-400 ट्रायम्फ को भारत ने रूस से खरीदा था। इसकी खासियत है कि इसे किसी भी दिशा में सेट किया जा सकता है। भारत की तरफ आने वाली मिसाइल को पहचान कर सीमा में घुसने पहले मार गिराने की क्षमता रखता है। ये सिस्टम न सिर्फ दुश्मन की मिसाइल बल्कि लड़ाकू विमानों को मार गिरा सकता है. S-400 ट्रायम्फ 40,000 फीट की ऊंचाई तक उड़ने वाले लक्ष्यों को 400 किलोमीटर दूर से ही मार गिरा सकता है।

 

बराक 8 एयर डिफेंस सिस्टम

भारत के पास इजरायल के साथ मिलकर बनाई गई बराक 8 एयर डिफेंस सिस्टम भी है। ये विमान, हेलीकॉप्टर, एंटी-शिप मिसाइलों, यूएवी, बैलिस्टिक मिसाइलों और क्रूज मिसाइलों से बचाव के लिए बनाया गया है। इसे समुद्र में और जमीन पर तैनात किया जा सकता है।

Spyder एयर डिफेन्स

भारत के पास 20 से 80 किलोमीटर की दूरी तक मार करने में सक्षम Spyder एयर डिफेन्स सिस्टम है। लड़ाकू विमान, हेलिकॉप्टर, बम गिराने वाले विमान, क्रूज़ मिसाइल, ड्रोन और दूर से हमला करने वाले हथियारों को Spyder एयर डिफेन्स सिस्टम सीमा में घुसने से पहले ही मार सकता है। यह सिस्टम पिछले 15 सालों से सफलतापूर्वक काम कर रहा है।

गौरतलब है कि पहलगाम में हुए हमले में 27 लोगों की मौत हो गई थी। जिसकी वजह से ही भारत पाक के बीच युद्ध की सुगबुगाहट चल रही है। ये कहे भारत हमले की पूरी तैयारी में लगा हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खुली छूट दे दी है कि आप जब चाहे, जैसे चाहे, जिस समय चाहे हमला कर सकते हैं।

Latest stories

उत्तरकाशी: केदारताल ट्रेक पर रेस्क्यू अभियान तेज, दो बहनों के शव बरामद, 4 की तलाश जारी

हरिद्वार: उत्तराखंड के केदारताल ट्रैक पर हिमस्खलन और भारी...

काशीपुर में शहीद के परिवार से मिले विधायक चीमा, दुख की घड़ी में परिजनों को दिया संबल

काशीपुर: काशीपुर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा शनिवार को शहीद...

कल देहरादून पहुंचेंगे अमित शाह, दौरे को लेकर तैयारियां तेज, CM धामी ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

देहरादून: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित देहरादून...

ऋषिकेश: दीपावली को लेकर राजाजी टाइगर रिजर्व अलर्ट, तीन बैरियर पर बढ़ाई गई चेकिंग

ऋषिकेश: दीपावली पर्व को देखते हुए राजाजी टाइगर रिजर्व...

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई का निधन, सीएम धामी समेत कई नेताओं ने जताया शोक

देहरादून: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र...

देहरादून: VIP कार्यक्रम और धनतेरस को लेकर ट्रैफिक प्लान जारी, इन रास्तों पर रहेगा रूट डायवर्जन

देहरादून:राजधानी देहरादून में 6 नवंबर को प्रस्तावित जनसभा, पुलिस...