Homeदिल्लीमोनालिसा को फिल्म का ऑफर देने वाले, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर रेप...

मोनालिसा को फिल्म का ऑफर देने वाले, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर रेप केस, दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार

Date:

TN9 दिल्ली: महाकुंभ मेले में वायरल हुई मोनालिसा को फिल्म में काम देने का वादा करने वाले फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा को दिल्ली हाई कोर्ट से जमानत खारिज होने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्हें रेप के मामले में गिरफ्तार किया गया है। सनोज मिश्रा पर आरोप है कि उन्होंने एक छोटे कस्बे से आई, फिल्म इंडस्ट्री में करियर बनाने की इच्छाशक्ति रखने वाली लड़की के साथ कई बार
दुष्कर्म किया।

बता दें कि मोनालिसा, जो महाकुंभ मेले में मनके बेचते हुए सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थीं, उनके बारे में खबर आई थी कि डायरेक्टर सनोज मिश्रा उन्हें अपनी अगली फिल्म ‘दि डायरी ऑफ 2025’ में कास्ट करने वाले थे। इसके साथ ही, यह भी कहा गया था कि सनोज मिश्रा मोनालिसा को एक्टिंग की ट्रेनिंग भी दे रहे थे और वह उन्हें अपने साथ कई जगहों पर लेकर जा रहे थे। हाल ही में मोनालिसा को सनोज मिश्रा के साथ प्लेन में देखा गया था, जिसके बाद सोशल मीडिया पर यह चर्चा तेज हो गई थी कि मिश्रा मोनालिसा का फायदा उठाने की कोशिश कर रहे हैं।

इन आरोपों का जवाब देते हुए, सनोज मिश्रा ने कहा था कि जब उन्होंने पहली बार मोनालिसा को महाकुंभ में देखा, तो वह वायरल हो चुकी थी और उसे घेरे हुए लोग उसकी रील वीडियो बना रहे थे। मिश्रा ने यह भी बताया था कि मोनालिसा का परिवार एक टेंट में रहता था और उनके पास खुद का घर भी नहीं था। हालांकि, किसी ने भी उसकी मदद नहीं की थी और लोग केवल उसे परेशान कर रहे थे। अब, इस पूरे मामले में सनोज मिश्रा की गिरफ्तारी ने फिल्म इंडस्ट्री में कई सवाल खड़े कर दिए हैं और इसने मोनालिसा की कहानी को और भी ध्यान में ला दिया है।

Latest stories

उत्तरकाशी: केदारताल ट्रेक पर रेस्क्यू अभियान तेज, दो बहनों के शव बरामद, 4 की तलाश जारी

हरिद्वार: उत्तराखंड के केदारताल ट्रैक पर हिमस्खलन और भारी...

काशीपुर में शहीद के परिवार से मिले विधायक चीमा, दुख की घड़ी में परिजनों को दिया संबल

काशीपुर: काशीपुर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा शनिवार को शहीद...

कल देहरादून पहुंचेंगे अमित शाह, दौरे को लेकर तैयारियां तेज, CM धामी ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

देहरादून: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित देहरादून...

ऋषिकेश: दीपावली को लेकर राजाजी टाइगर रिजर्व अलर्ट, तीन बैरियर पर बढ़ाई गई चेकिंग

ऋषिकेश: दीपावली पर्व को देखते हुए राजाजी टाइगर रिजर्व...

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई का निधन, सीएम धामी समेत कई नेताओं ने जताया शोक

देहरादून: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र...

देहरादून: VIP कार्यक्रम और धनतेरस को लेकर ट्रैफिक प्लान जारी, इन रास्तों पर रहेगा रूट डायवर्जन

देहरादून:राजधानी देहरादून में 6 नवंबर को प्रस्तावित जनसभा, पुलिस...