Tuesday, February 10, 2026
Homeदिल्लीनिर्मल कपूर का अंतिम संस्कार, इमोशनल हुए बेटे अनिल कपूर, दादी को...

निर्मल कपूर का अंतिम संस्कार, इमोशनल हुए बेटे अनिल कपूर, दादी को अर्जुन, सोनम ने दी श्रद्धांजलि

Date:

TN9 नई दिल्ली: दिग्गज एक्टर -प्रोड्यूसर बोनी कपूर की मां निर्मल सुरेंदर कपूर का 2 मई को 90 साल की उम्र में निधन हो गए हैं. इसके चलते बोनी कपूर ने इंस्टाग्राम पर मां की एक तस्वीर शेयर करते हुए फैंस को निधन की जानकारी देते हुए लिखा, “2 मई, 2025 को अपने प्यारे परिवार के बीच शांतिपूर्वक निधन हो गया. उन्होंने एक पूर्ण और आनंदमय जीवन जिया, अपने पीछे चार समर्पित बच्चे, प्यारी बहुएं, एक देखभाल करने वाला दामाद, ग्यारह पोते-पोतियां, चार परपोते-परपोतियां और जीवन भर की अनमोल यादें छोड़ गए.”

बता दें कि निर्मल सुरेंदर कपूर ने शुक्रवार को कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में अंतिम सांसे लीं.शुक्रवार को अनिल कपूर मां के पार्थिव शरीर को लेकर उनके घर पहुंचे. इस दौरान भाई संजय कपूर और बहन रीना कपूर के अलावा भतीजे अर्जुन कपूर भी साथ मौजूद थे.

बता दें कि निर्मल कपूर का अंतिम संस्कार 3 मई यानी शनिवार को सुबह 11.30 बजे विले पार्ले श्मशान घाट, पवन हंस, एस.वी. रोड, मुम्बई में होगा. निर्मल कपूर की बात करें तो वह दिवंगत फिल्म निर्माता सुरिंदर कपूर की पत्नी और बोनी, अनिल, संजय और रीना कपूर मारवाह की मां थीं. वह कई अभिनेताओं और सार्वजनिक हस्तियों की दादी भी थीं, जिनमें अर्जुन कपूर, सोनम कपूर, रिया कपूर, हर्षवर्धन कपूर, जान्हवी कपूर, अंशुला कपूर, ख़ुशी कपूर और मोहित मारवाह शामिल हैं.

 

Latest stories

सांसद अजय भट्ट: 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य की मजबूत नींव है यह बजट

रुद्रपुर में सांसद अजय भट्ट ने केंद्र सरकार के...

हल्द्वानी: SDM की तैनाती नहीं होने से नाराज हुए कांग्रेस विधायक का धरना, जताई नाराजगी

हल्द्वानी में एसडीएम की तैनाती को लेकर कांग्रेस विधायक...

Uttarakhand News: भोजन माताओं, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में बढ़ोतरी की तैयारी

प्रदेश में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, आशा और भोजन माताओं...

रूस के ऊफा में हॉस्टल में चाकू से हमला, चार भारतीय छात्र घायल…

मॉस्को: रूस के बश्कोर्तोस्तान गणराज्य की राजधानी ऊफा में...
Hacklink Hacklink Satış бэклинки marsbahis hacklink market marsbahis marsbahis - marsbahis giriş casibom marsbahis - marsbahis giriş