Homeदिल्लीशक्तिशाली Rafale-M फाइटर प्लेन को लेकर भारत ने फ्रांस से डील की...

शक्तिशाली Rafale-M फाइटर प्लेन को लेकर भारत ने फ्रांस से डील की साइन, अब थर-थर कांपेगा पाकिस्तान

Date:

TN9 नई दिल्ली: पहलगाम हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्ते लगातार बिगड़ रहे हैं। ऐसे में भारत रक्षा के क्षेत्र में खुद को मजबूत कर रहा है। इसी कड़ी में भारत और फ्रांस के बीच ऐतिहासिक राफेल डील साइन हो चुकी है। इस समझौते के तहत भारत, फ्रांस से 26 राफेल मरीन विमान खरीदेगा, जिसमें 22 सिंगल सीटर विमान और 4 डबल सीटर विमान शामिल होंगे। 

भारत और फ्रांस के रक्षा मंत्रियों के बीच इस समझौते पर हस्ताक्षर हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हथियारों के खरीद के मामले में यह भारत की फ्रांस के साथ अब तक की सबसे बड़ी डील है, जिसकी कीमत लगभग 63,000 करोड़ रुपए आंकी जा रही है।

Latest stories

‘डॉन 3’ विवाद पर मनोज बाजपेयी की प्रतिक्रिया: बोले – मैं तो बस इतना कह सकता हूं

हैदराबाद: फिल्म इंडस्ट्री में इन दिनों रणवीर सिंह और...

विजिलेंस का बड़ा एक्शन: 45 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पुलिस कॉन्स्टेबल गिरफ्तार

हल्द्वानी में भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस विभाग ने बड़ी...