HomeHaryana"सम्मोहन का जाल, देशभर में ठगी का कमाल — दो शातिर ठग...

“सम्मोहन का जाल, देशभर में ठगी का कमाल — दो शातिर ठग गिरफ्तार, छह हिरासत में”

Date:

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- हरियाणा क्राइम ब्रांच और उत्तराखंड पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सम्मोहन कर ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार।

हरियाणा क्राइम ब्रांच और उत्तराखंड पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने लोगों को सम्मोहित कर ठगी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा छह अन्य संदिग्धों को भी हिरासत में लिया गया है।

देश के कई राज्यों में लोगों को सम्मोहित कर ज्वेलरी, नकदी और कीमती सामान चुराने वाले दो शातिर ठग आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ ही गए। हरियाणा क्राइम ब्रांच और उत्तराखंड के उधम सिंह नगर पुलिस ने गदरपुर क्षेत्र के गूलरभोज इलाके में दबिश देकर इन दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम हैं – सैफ अली उर्फ सैफू खान और शहजाद मोहम्मद। दोनों ठंडा नाला, गूलरभोज के रहने वाले हैं। इसके अलावा दबिश के दौरान कार्रवाई में बाधा डालने वाले छह लोगों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है।इससे पहले 14 अप्रैल को हरियाणा क्राइम ब्रांच और गदरपुर पुलिस की टीम ने खुशीद उर्फ खुशेंद नाम के एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में पता चला कि बाकी आरोपी भी गूलरभोज इलाके में छिपे हुए हैं।

कैसे करते थे ठगी:
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। ये लोग एक कटोरी में चुंबक और कंचे रखकर सम्मोहन विधि का इस्तेमाल करते थे। इसी बीच लोगों का ध्यान भटका कर उनके गहने, नकदी और कीमती सामान चुरा लेते थे। इनके निशाने पर खास तौर पर महिलाएं, पुरुष और बच्चे होते थे।

गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने चार बाइक भी बरामद की हैं। अब पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर इनके गिरोह के बाकी सदस्यों की तलाश में जुटी है।

Latest stories

कल देहरादून पहुंचेंगे अमित शाह, दौरे को लेकर तैयारियां तेज, CM धामी ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

देहरादून: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित देहरादून...

ऋषिकेश: दीपावली को लेकर राजाजी टाइगर रिजर्व अलर्ट, तीन बैरियर पर बढ़ाई गई चेकिंग

ऋषिकेश: दीपावली पर्व को देखते हुए राजाजी टाइगर रिजर्व...

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई का निधन, सीएम धामी समेत कई नेताओं ने जताया शोक

देहरादून: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र...

देहरादून: VIP कार्यक्रम और धनतेरस को लेकर ट्रैफिक प्लान जारी, इन रास्तों पर रहेगा रूट डायवर्जन

देहरादून:राजधानी देहरादून में 6 नवंबर को प्रस्तावित जनसभा, पुलिस...

होटल विवाद पर आमने-सामने कांग्रेस और बीजेपी, कांग्रेस के धरने के बाद काले झंडे लेकर सड़क पर उतरे भाजपा कार्यकर्ता

हरिद्वार: धर्मनगरी हरिद्वार स्थित होटल अलकनंदा को पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप...