HomeDehradunएक्सरसाइज करते हुए युवक को आया हार्ट अटैक, मौके पर मौत… सीसीटीवी...

एक्सरसाइज करते हुए युवक को आया हार्ट अटैक, मौके पर मौत… सीसीटीवी में कैद हुआ खौफनाक मंजर

Date:

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- देहरादून से एक दर्दनाक और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में एक युवक की एक्सरसाइज करते हुए अचानक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उसे दिल का दौरा पड़ा और वह मौके पर ही दम तोड़ गया। ये पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यह खौफनाक घटना 17 अप्रैल की बताई जा रही है। मृतक की पहचान प्रमोद बिंजोला के रूप में हुई है। प्रमोद रोजाना की तरह सुबह व्यायाम कर रहे थे। वीडियो में देखा जा सकता है कि थकान महसूस होने के बाद प्रमोद सड़क किनारे एक स्लैब पर बैठते हैं। कुछ ही क्षणों में अचानक वह जमीन पर गिर जाते हैं और तड़पने लगते हैं।

मौके पर उस समय कोई मौजूद नहीं था। जब तक लोग पहुंचे और उन्हें अस्पताल ले जाया गया, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने बताया कि प्रमोद की मौत हार्ट अटैक के चलते हुई।

डॉक्टर: “एक्सरसाइज करना जरूरी है, लेकिन शरीर की अंदरूनी स्थिति को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता… समय-समय पर हेल्थ चेकअप बेहद जरूरी हैं, खासकर हार्ट से जुड़ी जांच।”

प्रमोद बिंजोला की असमय मौत ने सभी को झकझोर दिया है। यह घटना इस बात की चेतावनी है कि फिटनेस के प्रति सजग रहना अच्छी बात है, लेकिन शरीर की आंतरिक स्थिति को समझना और समय-समय पर हेल्थ चेकअप कराना उससे भी ज्यादा जरूरी है।

Latest stories

विधायक Tilak Raj Behar ने तहसील दिवस में सुनी जनता की समस्याएं, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

किच्छा: विधानसभा क्षेत्र किच्छा में आयोजित ‘तहसील दिवस’ कार्यक्रम...

UKSSSC Exams: आयोग करेगा सेंटर्स की लाइव मॉनिटरिंग, संवेदनशील केंद्र दो दिन पहले से रडार पर

देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) ने राज्य...