Wednesday, June 25, 2025
HomeDehradunएक्सरसाइज करते हुए युवक को आया हार्ट अटैक, मौके पर मौत… सीसीटीवी...

एक्सरसाइज करते हुए युवक को आया हार्ट अटैक, मौके पर मौत… सीसीटीवी में कैद हुआ खौफनाक मंजर

Date:

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- देहरादून से एक दर्दनाक और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में एक युवक की एक्सरसाइज करते हुए अचानक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उसे दिल का दौरा पड़ा और वह मौके पर ही दम तोड़ गया। ये पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यह खौफनाक घटना 17 अप्रैल की बताई जा रही है। मृतक की पहचान प्रमोद बिंजोला के रूप में हुई है। प्रमोद रोजाना की तरह सुबह व्यायाम कर रहे थे। वीडियो में देखा जा सकता है कि थकान महसूस होने के बाद प्रमोद सड़क किनारे एक स्लैब पर बैठते हैं। कुछ ही क्षणों में अचानक वह जमीन पर गिर जाते हैं और तड़पने लगते हैं।

मौके पर उस समय कोई मौजूद नहीं था। जब तक लोग पहुंचे और उन्हें अस्पताल ले जाया गया, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने बताया कि प्रमोद की मौत हार्ट अटैक के चलते हुई।

डॉक्टर: “एक्सरसाइज करना जरूरी है, लेकिन शरीर की अंदरूनी स्थिति को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता… समय-समय पर हेल्थ चेकअप बेहद जरूरी हैं, खासकर हार्ट से जुड़ी जांच।”

प्रमोद बिंजोला की असमय मौत ने सभी को झकझोर दिया है। यह घटना इस बात की चेतावनी है कि फिटनेस के प्रति सजग रहना अच्छी बात है, लेकिन शरीर की आंतरिक स्थिति को समझना और समय-समय पर हेल्थ चेकअप कराना उससे भी ज्यादा जरूरी है।

Latest stories

Digital Danish: भारत में Dropshipping के पिता, जिन्होंने बदली online Business की तस्वीर

भारत के डिजिटल बिजनेस की दुनिया में एक ऐसा...

3000 रुपये में सालभर टोल फ्री सफर! जानिए नई टोल योजना की 5 बड़ी खासियतें

नई दिल्ली: केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने देशभर...

2027 विधानसभा चुनाव में INDIA गठबंधन के साथ रहेगी सपा, अखिलेश यादव ने किया एलान

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने साफ...