HomeNewsरुद्रपुर" डिवाइडर से टकराई बाइक, दो भाइयों दर्दनाक मौत; परिवार में मचा...

रुद्रपुर” डिवाइडर से टकराई बाइक, दो भाइयों दर्दनाक मौत; परिवार में मचा कोहराम।

Date:

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:– रुद्रपुर से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। डिवाइडर से टकराने के चलते बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 25 वर्षीय देवेश सिंह उर्फ मोहित, निवासी घास मंडी थाना रुद्रपुर और 25 वर्षीय योगेश चौधरी, निवासी शांति विहार कॉलोनी रुद्रपुर, सोमवार को हल्द्वानी-काठगोदाम गए हुए थे। रात करीब साढ़े दस बजे दोनों बाइक से रुद्रपुर लौट रहे थे। इसी दौरान रात करीब साढ़े ग्यारह बजे पारले चौक के पास उनकी बाइक डिवाइडर से टकरा गई।

टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सिडकुल चौकी प्रभारी प्रदीप कोहली पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। लेकिन डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

हादसे की खबर जैसे ही परिजनों को मिली, घर में मातम छा गया। पुलिस ने मंगलवार सुबह शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

रिपोर्ट:- साक्षी सक्सेना 

Latest stories

उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक गायक दीवान कनवाल का निधन, पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल ने जताया गहरा शोक

देहरादून: दीवान कनवाल, जो उत्तराखंड के प्रसिद्ध कुमाऊंनी लोकगायक...

उत्तराखंड: होली पर जबरदस्ती रंग लगाया तो सीधे होगी जेल, एसएसपी ने दिए निर्देश

नैनीताल: होली के मद्देनज़र पुलिस प्रशासन ने कानून व्यवस्था...

उत्तराखंड: सांख्यिकी विभाग के अधिकारी को 5 हजार की रिश्वत लेते CBI ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार

देहरादून: देहरादून स्थित नेशनल स्टेटिस्टिकल ऑफिस (NSO) के वरिष्ठ...