Saturday, January 24, 2026
HomeHaridwarरेलवे स्टेशन पर दर्दनाक हादसा, काउंटर के नीचे दबकर 6 साल की...

रेलवे स्टेशन पर दर्दनाक हादसा, काउंटर के नीचे दबकर 6 साल की बच्ची की मौत।

Date:

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- उत्तराखंड के हरिद्वार रेलवे स्टेशन से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर एक छह साल की बच्ची की मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब बच्ची खेलते-खेलते एक खानपान स्टॉल के खाली काउंटर पर झूलने लगी, तभी भारी काउंटर अचानक पलट गया और वह उसके नीचे दब गई।

घटना पीलीभीत, उत्तर प्रदेश के पूरनपुर गांव के रहने वाले अवनीश के परिवार के साथ घटी। अवनीश अपनी पत्नी और बेटी सृष्टि के साथ एम्स ऋषिकेश से लौट रहे थे। अवनीश की पत्नी किडनी की बीमारी से जूझ रही हैं और उनका इलाज ऋषिकेश में चल रहा है। इलाज के बाद परिवार हरिद्वार पहुंचा था और रात की ट्रेन से घर लौटने की तैयारी कर रहा था।

इसी दौरान सृष्टि प्लेटफॉर्म पर खेलते-खेलते एक खाली पड़े खानपान स्टॉल के पास पहुंच गई। खेल-खेल में वह काउंटर पर झूलने लगी, लेकिन भारी वजन होने के कारण काउंटर पलट गया। काउंटर पर पत्थर की स्लैब लगे होने की वजह से उसका वजन काफी ज्यादा था। सृष्टि उसके नीचे बुरी तरह दब गई।

बच्ची की चीख सुनकर उसके माता-पिता और आसपास के यात्री तुरंत मौके पर पहुंचे और किसी तरह काउंटर हटाकर बच्ची को बाहर निकाला गया। उसे तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जीआरपी थाना प्रभारी अनुज सिंह के अनुसार, जिस स्टॉल से हादसा हुआ उसका टेंडर 31 मार्च को खत्म हो गया था। यह स्टॉल तब से खाली और इस्तेमाल से बाहर था। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है और स्टेशन पर भी अफरा-तफरी का माहौल रहा।

Latest stories

उत्तराखंड: ऊंचाई वाले इलाकों में हिमस्खलन का खतरा, विभागों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश

रक्षा भू-सूचना विज्ञान अनुसंधान प्रतिष्ठान (डीजीआरई) ने उत्तराखंड के...

टी20 वर्ल्ड कप 2026: बांग्लादेश ने भारत में खेलने से किया इनकार, ICC के फैसले पर जताई नाराज़गी

हैदराबाद: बांग्लादेश सरकार के खेल सलाहकार आसिफ नज्रुल ने...
Hacklink Hacklink Satış бэклинки casibom marsbahis