HomeNewsबाबा तरसेम सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपी सरबजीत सिंह मियां विंड गिरफ्तार

बाबा तरसेम सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपी सरबजीत सिंह मियां विंड गिरफ्तार

Date:

तरनतारन, पंजाब: उत्तराखंड और पंजाब पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में बाबा तरसेम सिंह हत्याकांड के मुख्य आरोपी सरबजीत सिंह मियां विंड को तरनतारन, पंजाब से गिरफ्तार कर लिया गया है। यह गिरफ्तारी 28 मार्च 2025 को हुई, ठीक एक वर्ष पहले 28 मार्च 2024 को हुए इस सनसनीखेज हत्याकांड की बरसी से पहले:- सूत्र

क्या है मामला?

28 मार्च 2024 को दो मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने बाबा तरसेम सिंह की गोलियां मारकर निर्मम हत्या कर दी थी। इस हमले में राइफल से गोली चलाने वाला मुख्य आरोपी बिट्टू था, जिसे उत्तराखंड एसटीएफ ने पिछले वर्ष हरिद्वार में पुलिस मुठभेड़ के दौरान मार गिराया था। जबकि दूसरा आरोपी और मोटरसाइकिल चालक सरबजीत सिंह मियां विंड फरार चल रहा था।

संयुक्त ऑपरेशन में पकड़ाया आरोपी

उत्तराखंड और पंजाब पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर संयुक्त अभियान चलाते हुए तरनतारन जिले से सरबजीत सिंह को गिरफ्तार किया। पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश में थी, और आखिरकार एक वर्ष के भीतर ही उसे दबोच लिया गया।

आगे की कार्रवाई

गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है, ताकि हत्याकांड के पीछे की साजिश और अन्य संभावित सहयोगियों के बारे में जानकारी जुटाई जा सके।

बाबा तरसेम सिंह की हत्या से जुड़े इस मामले में पुलिस की यह बड़ी सफलता मानी जा रही है।

Latest stories

उम्र महज 23 साल, साइबर ठगी 80 लाख की! पुलिस के जाल में फंसा शातिर आरोपी

रुड़की: हरिद्वार जिले की मंगलौर कोतवाली पुलिस ने साइबर...

खानपुर विधायक उमेश कुमार ने दिया इस्तीफ़ा

यूपी मौसम अलर्ट: IMD ने 15 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। एहतियातन स्कूल बंद करने के निर्देश दिए गए हैं।

ब्रेकिंग: यूपी में भारी बारिश और आंधी का रेड अलर्ट जारी, 15 जिलों में स्कूल बंद करने के निर्देश