HomeNewsस्कूल से नदारद गुरुजी! लोगों ने भेजा वीडियो, सीईओ ने किया तत्काल...

स्कूल से नदारद गुरुजी! लोगों ने भेजा वीडियो, सीईओ ने किया तत्काल निलंबन

Date:

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- बिना अवकाश लिए विद्यालय से गैरहाजिर रहना दो शिक्षकों को महंगा पड़ गया। सुबह 11 बजे तक स्कूल नहीं पहुंचने पर छात्र-छात्राएं परिसर में इधर-उधर घूमते मिले। इस लापरवाही की वीडियो शिकायत मुख्य शिक्षा अधिकारी (सीईओ) केएस रावत को भेजी गई, जिसके बाद तत्काल कार्रवाई हुई।

क्या है मामला?

सोमवार को राजकीय प्राथमिक विद्यालय उलानी, खटीमा में प्रधानाध्यापक सुरेंद्र कुमार और सहायक अध्यापक महेश कुमार सिंह सुबह 11 बजे तक स्कूल नहीं पहुंचे थे। स्थानीय लोगों ने इसका वीडियो बनाकर सीईओ को भेज दिया।

सीईओ के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) प्रारंभिक शिक्षा हरेंद्र कुमार मिश्र ने दोनों शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर डीईओ कार्यालय में संबद्ध कर दिया है।

➡ शिक्षा विभाग ने साफ किया है कि सरकारी स्कूलों में अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और लापरवाही बरतने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।

 

Latest stories

नगला वासियों को बड़ी राहत: अब 45 नहीं, सिर्फ 26 दिनों में मिलेगा गैस सिलेंडर

नगला नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष श्री सचिन शुक्ला...

गंगवार फार्म बरा में लगेगा कैबिनेट मंत्रियों का जमावड़ा, पहुंचेंगे राज्यपाल भी

किच्छा। दिनांक 21 मार्च 2026 (शनिवार) को गंगवार फार्म हाउस...

भाजपा नेता संजीव कुमार ने लिया गैस की शिकायतों को लेकर गैस गोदाम का जाएजा

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता संजीव कुमार सिंह...