HomeNews*इंस्पेक्टर पर घरेलू हिंसा का आरोप" घर में जबरन घुसने और धमकाने...

*इंस्पेक्टर पर घरेलू हिंसा का आरोप” घर में जबरन घुसने और धमकाने वालों पर ससुर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज।*

Date:

उधम सिंह नगर: जहां एक ओर एक इंस्पेक्टर की पत्नी ने अपने पति पर घरेलू हिंसा और मारपीट का आरोप लगाया, वहीं दूसरी ओर इंस्पेक्टर के सेवानिवृत्त फौजी ससुर ने अज्ञात लोगों के खिलाफ बेटी को धमकाने और डराने की शिकायत दर्ज कराई है।

बुधवार को पिथौरागढ़ स्थानांतरित हुए इंस्पेक्टर की पत्नी पुलिस कार्यालय पहुंची और अपने पति पर हाथापाई कर चोटिल करने का आरोप लगाया। इस मामले में उसने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।

इसी बीच, इंस्पेक्टर के ससुर हर्ष बहादुर चंद, जो कि बेरिया मझोला खटीमा के निवासी और सेवानिवृत्त फौजी हैं, ने भी पुलिस को शिकायत दी। उन्होंने आरोप लगाया कि 18 मार्च की रात उनकी बेटी के ओमेक्स कॉलोनी स्थित घर में कुछ अज्ञात लोग जबरन घुसे। इनमें से एक ने खुद को अधिवक्ता बताते हुए पिस्टल दिखाकर हत्या की धमकी दी और बेटी को डराने-धमकाने लगा।

एसएसपी ने जहां इंस्पेक्टर प्रकरण की जांच महिला हेल्प ला इन को सौप दी। वहीं थाना पंतनगर पुलिस ने हर्ष बहादुर की त हरीर पर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ जबरन घर में घुसना,हिंस क होते हुए महिला को चोटिल करना,जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Latest stories

उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक गायक दीवान कनवाल का निधन, पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल ने जताया गहरा शोक

देहरादून: दीवान कनवाल, जो उत्तराखंड के प्रसिद्ध कुमाऊंनी लोकगायक...

उत्तराखंड: होली पर जबरदस्ती रंग लगाया तो सीधे होगी जेल, एसएसपी ने दिए निर्देश

नैनीताल: होली के मद्देनज़र पुलिस प्रशासन ने कानून व्यवस्था...

उत्तराखंड: सांख्यिकी विभाग के अधिकारी को 5 हजार की रिश्वत लेते CBI ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार

देहरादून: देहरादून स्थित नेशनल स्टेटिस्टिकल ऑफिस (NSO) के वरिष्ठ...