Wednesday, February 11, 2026
HomeNewsरुद्रपुर" संदिग्ध हालात में महिला का शव फंदे पर लटका मिला, ससुरालियों...

रुद्रपुर” संदिग्ध हालात में महिला का शव फंदे पर लटका मिला, ससुरालियों पर उत्पीड़न का आरोप।

Date:

रुद्रपुर: भूरारानी में एक 28 वर्षीय महिला संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकी मिली। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है।

क्या है पूरा मामला?

पीलीभीत के गबिया निवासी मंदिरा दास (28) अपने पति अंकित और पांच साल के बेटे के साथ भूरारानी में किराये के मकान में रहती थी। अंकित सिडकुल की एक कंपनी में काम करता है, सोमवार सुबह अंकित अपने काम और बेटा स्कूल के लिए निकल गए। इसी दौरान किसी ने मंदिरा को कमरे में फंदे से लटका हुआ देखा।

अस्पताल में डॉक्टर ने किया मृत घोषित

परिजन फौरन मंदिरा को फंदे से उतारकर जिला अस्पताल ले गए, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मंदिरा के मायके पक्ष के लोग भी अस्पताल पहुंच गए।

मायके पक्ष ने लगाए ससुराल पर गंभीर आरोप

मंदिरा की रिश्ते की बहन ने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष उसे लगातार प्रताड़ित करता था। परिजनों के मुताबिक, घटना से कुछ घंटे पहले मंदिरा ने अपने भाई पंकज को कॉल किया था, लेकिन वह कॉल रिसीव नहीं कर सका।

पुलिस जांच में जुटी, नहीं मिला सुसाइड नोट

पुलिस ने बताया कि घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मौत की असली वजह सामने आएगी, पुलिस के मुताबिक बॉडी के पास कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह का पता लग पाएगा।

रिपोर्ट:- साक्षी सक्सेना 

Latest stories

उत्तराखंड: धामी सरकार की कैबिनेट बैठक खत्म, 6 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लगाई मुहर, एक एक्ट वापस

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार,...

उत्तराखंड: लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही बीसीए छात्रा की प्री-मेच्योर डिलीवरी के बाद मौत

देहरादून: राजधानी देहरादून में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही...
Hacklink Hacklink Satış бэклинки marsbahis hacklink market marsbahis marsbahis - marsbahis giriş casibom marsbahis - marsbahis giriş holiganbet