HomeNewsचमोली हिमस्खलन हादसे की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश, आठ मजदूरों की हुई...

चमोली हिमस्खलन हादसे की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश, आठ मजदूरों की हुई थी मौत।

Date:

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- चमोली के जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने माणा में 28 फरवरी को हुए हिमस्खलन हादसे की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं। जांच अधिकारी के रूप में जोशीमठ के एसडीएम को नियुक्त किया गया है। इस हादसे में कुल आठ मजदूरों की मौत हो गई थी।

उत्तराखंड के चमोली जिले में माणा के पास बीते शुक्रवार को भारी हिमस्खलन हुआ था। इस हादसे में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के 54 श्रमिक इसकी चपेट में आ गए थे। घटना की सूचना मिलते ही आईटीबीपी और सेना के जवानों ने तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू किया। पहले दिन 33 श्रमिकों को सुरक्षित निकाल लिया गया था। अगले दिन एनडीआरएफ की टीम भी बचाव कार्य में शामिल हुई।

रेस्क्यू टीमों ने मिलकर कुल 46 श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। वहीं, चार श्रमिकों के शव पहले बरामद हुए थे। लापता चार अन्य श्रमिकों की तलाश में रविवार को तीनों एजेंसियों ने फिर से खोजबीन शुरू की। दोपहर करीब एक बजे एक शव मिला, फिर दो अन्य शव भी बरामद हुए। अंततः अंतिम लापता श्रमिक का शव दोपहर चार बजे बरामद किया गया, जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर आठ हो गई।

आठवें शव की बरामदगी के बाद रेस्क्यू अभियान समाप्त कर दिया गया। अब इस हादसे की जांच के आदेश दिए गए हैं, ताकि इसके कारणों का पता लगाया जा सके और भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचाव के उपाय किए जा सकें।

 

Latest stories

विधायक Tilak Raj Behar ने तहसील दिवस में सुनी जनता की समस्याएं, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

किच्छा: विधानसभा क्षेत्र किच्छा में आयोजित ‘तहसील दिवस’ कार्यक्रम...

UKSSSC Exams: आयोग करेगा सेंटर्स की लाइव मॉनिटरिंग, संवेदनशील केंद्र दो दिन पहले से रडार पर

देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) ने राज्य...

रुद्रपुर: मामा के घर ईद मनाने आई नाबालिग लापता, युवक पर भगाकर ले जाने का आरोप

रुद्रपुर: उत्तराखंड के रुद्रपुर में ईद का त्योहार मनाने...