Tuesday, January 27, 2026
HomeNewsउधम सिंह नगर में ग्रीष्मकालीन धान की खेती को मिली अनुमति, सीएम...

उधम सिंह नगर में ग्रीष्मकालीन धान की खेती को मिली अनुमति, सीएम धामी ने किया ऐलान।

Date:

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले में भूजल स्तर तेजी से नीचे जा रहा है, जिसे रोकने के लिए प्रशासन ने ग्रीष्मकालीन धान की खेती पर रोक लगा दी थी। हालांकि, किसानों की मांग पर अब सरकार ने इस साल धान की ग्रीष्मकालीन खेती की अनुमति देने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खुद इस फैसले की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को अपने गृह क्षेत्र खटीमा पहुंचे, जहां उनसे किसानों ने ग्रीष्मकालीन धान की खेती पर लगी रोक हटाने की अपील की। सीएम धामी ने कहा कि वैज्ञानिक शोध में पाया गया था कि जिले में भूजल स्तर गिरने का एक बड़ा कारण ग्रीष्मकालीन धान की खेती है, इसी वजह से प्रशासन ने इस पर रोक लगाई थी।

हालांकि, किसानों के अनुरोध और उनके भविष्य की चिंताओं को देखते हुए सरकार ने इस साल के लिए खेती की अनुमति देने का फैसला किया है।

(सीएम पुष्कर सिंह धामी)

“किसानों ने आश्वासन दिया है कि वे भविष्य में इस समस्या का समाधान निकालेंगे। इसलिए इस साल ग्रीष्मकालीन धान की खेती को छूट दी जा रही है, लेकिन आगे हमें वैकल्पिक खेती की दिशा में बढ़ना होगा, ताकि भूजल स्तर भी संतुलित रहे।”

सरकार के इस फैसले से किसानों को राहत मिली है, लेकिन सीएम धामी ने साफ किया कि भविष्य में किसानों को वैकल्पिक खेती की ओर बढ़ने के लिए प्रशासन का सहयोग लेना होगा। खेती और पर्यावरण के बीच संतुलन बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता होगी।

फिलहाल उधम सिंह नगर के किसानों को राहत तो मिल गई है, लेकिन भविष्य में इस क्षेत्र में पानी की समस्या गंभीर हो सकती है। देखना होगा कि सरकार और किसान इस समस्या का समाधान कैसे निकालते हैं।

Latest stories

उत्तराखंड: ऊंचाई वाले इलाकों में हिमस्खलन का खतरा, विभागों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश

रक्षा भू-सूचना विज्ञान अनुसंधान प्रतिष्ठान (डीजीआरई) ने उत्तराखंड के...

टी20 वर्ल्ड कप 2026: बांग्लादेश ने भारत में खेलने से किया इनकार, ICC के फैसले पर जताई नाराज़गी

हैदराबाद: बांग्लादेश सरकार के खेल सलाहकार आसिफ नज्रुल ने...
Hacklink Hacklink Satış бэклинки casibom marsbahis hacklink market