HomeNews"जल्दी अमीर बनने की चाह में 8 लाख की ठगी, दंपती साइबर...

“जल्दी अमीर बनने की चाह में 8 लाख की ठगी, दंपती साइबर जालसाजों के निशाने पर!”

Date:

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:– रुद्रपुर के थाना ट्रांजिट कैंप निवासी एक दंपती को कम समय में अधिक लाभ कमाने की चाह भारी पड़ गई। साइबर ठगों ने पहले तो उन्हें कुछ लाभ देकर विश्वास में लिया, लेकिन बाद में लाखों रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के मुताबिक डी-8 ट्रांजिट कैंप निवासी अल्पना शाह पत्नी विकास शाह ने बताया कि 12 दिसंबर से 18 दिसंबर के बीच अज्ञात व्यक्ति ने मोबाइल पर संपर्क कर उन्हें अल्प समय में अधिक मुनाफा देने की योजना बताई। ठगों ने उन्हें निवेश के लिए राजी किया और शुरुआत में कुछ लाभ भी दिया, जिससे वे उनके झांसे में आ गए।

इसके बाद ठगों ने पति, पत्नी और उनके रिश्तेदारों के बैंक खातों से करीब 8 लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिए। जब पीड़ितों ने अपनी रकम वापस मांगी, तो उनसे और 6 लाख रुपये की मांग की गई।

संदेह होने पर दंपती ने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून में शिकायत दर्ज कराई। वहीं, पीड़ित ने थाना ट्रांजिट कैंप में तहरीर देकर ठगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

 

Latest stories

उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने को लेकर घमासान, आरोप-प्रत्यारोप शुरू

देहरादून: उत्तराखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR)...

लोकसभा में एंटी-पेपर लीक बिल पारित, राहुल गांधी के बयान पर सदन में हंगामा

नई दिल्ली: प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक और संगठित...

विश्व बाघ दिवस पर CM धामी का बड़ा संदेश, जानिये क्या कुछ कहा

देहरादून: विश्व बाघ दिवस के अवसर पर राजधानी देहरादून...

सौरभ जोशी फिर चर्चा में! PM मोदी की पोस्ट पर किया ऐसा कमेंट, देखते ही देखते हुआ वायरल

हल्द्वानी: देश में प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक और...

रुद्रपुर गैंगरेप केस: पुलिस मुठभेड़ के बाद तीनों आरोपी गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

रुद्रपुर: उत्तराखंड के रुद्रपुर में चर्चित गैंगरेप मामले में...