HomeNewsकिच्छा हाईवे पर कांवड़िए को बाइक सवार ने मारी टक्कर, आक्रोशित कांवड़ियों...

किच्छा हाईवे पर कांवड़िए को बाइक सवार ने मारी टक्कर, आक्रोशित कांवड़ियों ने लगाया जाम

Date:

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:– किच्छा नेशनल हाईवे पर उस समय हड़कंप मच गया जब देवरिया गांव के पास एक बाइक सवार ने पीलीभीत जा रहे कांवड़िए को टक्कर मार दी। हादसे में कांवड़िया गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि बाइक सवार मौके से फरार हो गया।

घटना के बाद मौके पर मौजूद अन्य कांवड़ियों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने हाईवे पर जाम लगा दिया। सड़क पर लंबा जाम लगने से वाहनों की कतारें लग गईं।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित कांवड़ियों को शांत कराने में जुट गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी बाइक सवार की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

फिलहाल पुलिस कांवड़ियों को समझाने और जाम खुलवाने में लगी है। प्रशासन लोगों से शांति बनाए रखने की अपील कर रहा है।

 

Latest stories

150 करोड़ की संपत्ति के विवाद में बेटे पर पिता की हत्या का आरोप, आरोपी फरार

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के मोदीनगर थाना क्षेत्र...

उत्तरकाशी: सिलक्यारा टनल में दर्दनाक हादसा, शॉटक्रीट लाइनिंग गिरने से झारखंड के श्रमिक की मौत

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल में...

CM धामी की तारीफ में उतरे कांग्रेस विधायक, पांच साल का कार्यकाल पूरा होने पर दी बधाई

चमोली: उत्तराखंड की बदरीनाथ विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक...