Homeउत्तर प्रदेशशादी से लौटते वक्त अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई कार, 1 युवक...

शादी से लौटते वक्त अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई कार, 1 युवक की मौत, 3 घायल

Date:

TN9 कासगंज: मथुरा बरेली हाईवे पर तेज रफ्तार अल्टो कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। कार सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची सोरों थाना पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

गांव हरनाथपुर निवासी 26 वर्षीय पवन कुमार पुत्र मनवीर सिंह अपने साथी गौरव और गोलू के साथ अल्टो कार में सवार होकर सोरों से गांव जा रहे थे, इसी बीच कार अनियंत्रित होकर नगला खंजी पेट्रोल पंप के समीप शनिवार की रात साढ़े 11 बजे के लगभग पेड़ से टकरा गई। कार में सवार चालक सहित तीनों युवक घायल हो गए। सूचना पर पहुंची सोरों कोतवाली पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस में डालकर जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सको ने चालक पवन को चिकित्सीय परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया, जबकि घायलों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। चार बहनों के बीच परिवार में मृतक पवन कुमार एकलौता था। पवन कुमार की शादी चार वर्ष पूर्व एटा जनपद के गांव समसपुर से ज्योति नाम की युवती से हुई थी। पवन की दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी दो वर्ष की निया और छह माह की छोटी बेटी टिंकल है। पवन की मौत के बाद मां गायत्री और पत्नी ज्योति का रो-रोकर बुराहाल है।

उधर घटना की सूचना मिलते ही हादसे के शिकार युवकों के परिजन जिला अस्पताल पहुंचे। मृतक के परिजनों ने बताया कि तीनों युवक कार में सवार होकर एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद बदायूं से लौट रहे थे। सोरों इंस्पेक्टर जगदीश चंद्र ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। दोनों घायलयुवको की हालत में सुधार है।

Latest stories

उत्तरकाशी: केदारताल ट्रेक पर रेस्क्यू अभियान तेज, दो बहनों के शव बरामद, 4 की तलाश जारी

हरिद्वार: उत्तराखंड के केदारताल ट्रैक पर हिमस्खलन और भारी...

काशीपुर में शहीद के परिवार से मिले विधायक चीमा, दुख की घड़ी में परिजनों को दिया संबल

काशीपुर: काशीपुर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा शनिवार को शहीद...

कल देहरादून पहुंचेंगे अमित शाह, दौरे को लेकर तैयारियां तेज, CM धामी ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

देहरादून: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित देहरादून...

ऋषिकेश: दीपावली को लेकर राजाजी टाइगर रिजर्व अलर्ट, तीन बैरियर पर बढ़ाई गई चेकिंग

ऋषिकेश: दीपावली पर्व को देखते हुए राजाजी टाइगर रिजर्व...

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई का निधन, सीएम धामी समेत कई नेताओं ने जताया शोक

देहरादून: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र...

देहरादून: VIP कार्यक्रम और धनतेरस को लेकर ट्रैफिक प्लान जारी, इन रास्तों पर रहेगा रूट डायवर्जन

देहरादून:राजधानी देहरादून में 6 नवंबर को प्रस्तावित जनसभा, पुलिस...