Homeउत्तर प्रदेशपायल कारोबारी विनय और उनकी पत्नी डॉली की मौत, जहरीला लड्डू खाने...

पायल कारोबारी विनय और उनकी पत्नी डॉली की मौत, जहरीला लड्डू खाने से हुई

Date:

TN9 आगरा: आगरा के थाना शाहगंज के आजमपाड़ा में पायल कारोबारी विनय और उनकी पत्नी डॉली की मौत जहरीला लड्डू खाने से हुई थी। पुलिस ने विनय के घरवालों के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज किया है। आरोपी परिजन पुलिस की हिरासत में हैं। पूछताछ की जा रही है। उधर, पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट नहीं होने से विसरा सुरक्षित किया गया है।

जहरीला आधा लड्डू मिला
दंपती की मौत बृहस्पतिवार की सुबह हुई थी। दोनों के पास जहरीला आधा लड्डू मिला था। घटना से पहले 11:15 बजे विनय ने अपने साल संदीप के मोबाइल पर वॉयस मैसेज भेजकर बताया था कि इन लोगों ने धोखे से जान ली है हमारी। सालों ने धोखे से कछु मिलाया है लड्डू में। संदीप आईटीआई की परीक्षा देने गया था। दोपहर एक बजे के बाद उसने मैसेज देखा तो बाइक से सीधा बहन के घर आजमपाड़ा पहुंचा।

पुलिस ने परिवार के इन सदस्यों को लिया हिरासत में
कमरे में विनय और डॉली के शव मिले थे। पास में ही 20 दिन की अबोध बच्ची रो रही थी। संदीप के इस खुलासे के बाद पुलिस ने मां भगवान देवी, जेठ टीटू, जेठानी नीलम व देवर राम को हिरासत में लिया था। इंस्पेक्टर ने बताया कि संदीप के पिता की तहरीर पर विनय के दोनों भाइयों, जेठानी, देवर और मां के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि जांच की जा रही है।

भाई ने दी बहन-बहनोई को मुखाग्नि
शुक्रवार को पति-पत्नी के शवों का पोस्टमार्टम हुआ। पोस्टमार्टम के बाद मायके वाले दोनों शवों को ताजगंज श्मशान घाट ले गए। वहां संदीप ने बहन और जीजा को मुखाग्नि दी। संदीप ने बताया कि बहन और जीजा के बीच कोई विवाद नहीं था। दोनों भाई विनय से चिढ़ते थे। हिस्सा मांग रहे थे। उन्होंने ही बहन और जीजा की हत्या कर दी।

Latest stories

किच्छा का शुक्ला दशक, बड़े प्रोजेक्ट्स और भविष्य की नई इबारत

उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में किच्छा की पहचान लंबे...

उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक गायक दीवान कनवाल का निधन, पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल ने जताया गहरा शोक

देहरादून: दीवान कनवाल, जो उत्तराखंड के प्रसिद्ध कुमाऊंनी लोकगायक...

उत्तराखंड: होली पर जबरदस्ती रंग लगाया तो सीधे होगी जेल, एसएसपी ने दिए निर्देश

नैनीताल: होली के मद्देनज़र पुलिस प्रशासन ने कानून व्यवस्था...

उत्तराखंड: सांख्यिकी विभाग के अधिकारी को 5 हजार की रिश्वत लेते CBI ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार

देहरादून: देहरादून स्थित नेशनल स्टेटिस्टिकल ऑफिस (NSO) के वरिष्ठ...