Homeउत्तर प्रदेशराम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी, ट्रस्ट और अफसरों को...

राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी, ट्रस्ट और अफसरों को मिला ई-मेल, जांच में जुटी पुलिस

Date:

TN9 अयोध्या: के राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी का ईमेल मिलने के बाद मामले में मंगलवार को एफआईआर दर्ज कर ली गई है। रविवार को भेजे गए ईमेल में मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी देने के साथ ही सुरक्षा बढ़ाने की हिदायत दी गई थी।

ईमेल मिलने के बाद व्यापक सर्च अभियान चलाया गया था और सतर्कता बढ़ा दी गई थी। हालांकि, सर्च अभियान में कुछ भी नहीं मिला था फिर भी मामले को गंभीरता से लेते हुए राम जन्मभूमि ट्रस्ट कार्यालय के अकाउंट ऑफिसर महेश कुमार ने साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

बता दें कि अयोध्या में हर रोज देश भर से हजारों की संख्या में श्रद्धालु आ रहे हैं। सुरक्षा के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। इसके लिए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आ रहा है।

Latest stories

उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक गायक दीवान कनवाल का निधन, पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल ने जताया गहरा शोक

देहरादून: दीवान कनवाल, जो उत्तराखंड के प्रसिद्ध कुमाऊंनी लोकगायक...

उत्तराखंड: होली पर जबरदस्ती रंग लगाया तो सीधे होगी जेल, एसएसपी ने दिए निर्देश

नैनीताल: होली के मद्देनज़र पुलिस प्रशासन ने कानून व्यवस्था...

उत्तराखंड: सांख्यिकी विभाग के अधिकारी को 5 हजार की रिश्वत लेते CBI ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार

देहरादून: देहरादून स्थित नेशनल स्टेटिस्टिकल ऑफिस (NSO) के वरिष्ठ...