Homeउत्तर प्रदेशगेहूं क्रय केंद्र में लगी भीषण आग, गेहूं और फाइलें जलकर राख

गेहूं क्रय केंद्र में लगी भीषण आग, गेहूं और फाइलें जलकर राख

Date:

TN9 मुरादाबाद: मझोला स्थित मंडी समिति परिसर में खाद्य विभाग के गेहूं खरीद केंद्र में अचानक आग लग गई। आग लगने से गेहूं और उसके खरीद की फाइलें जलकर राख हो गई हैं। सूचना पर जिला खाद्य विपणन अधिकारी विनीता मिश्रा ने इसकी जानकारी ली और आग लगने के कारणों के बारे में पता लगाने की बात कही।

मंडी समिति में खाद्य विभाग के गेहूं क्रय केंद्र में भीषण आग लगने से अफरातफरी मच गई। आग की विकरालता को देखते हुए किसी ने अग्निशमन विभाग को सूचना दी। जिस पर अग्निशमन दल की गाड़ियां मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने बताया कि आग शार्ट सर्किट या किस वजह से लगी, इसकी जानकारी अभी नहीं है। कुछ लोगों के द्वारा गेहूं चोरी करने की बात भी सामने आ रही है।

Latest stories

किच्छा का शुक्ला दशक, बड़े प्रोजेक्ट्स और भविष्य की नई इबारत

उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में किच्छा की पहचान लंबे...

उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक गायक दीवान कनवाल का निधन, पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल ने जताया गहरा शोक

देहरादून: दीवान कनवाल, जो उत्तराखंड के प्रसिद्ध कुमाऊंनी लोकगायक...

उत्तराखंड: होली पर जबरदस्ती रंग लगाया तो सीधे होगी जेल, एसएसपी ने दिए निर्देश

नैनीताल: होली के मद्देनज़र पुलिस प्रशासन ने कानून व्यवस्था...

उत्तराखंड: सांख्यिकी विभाग के अधिकारी को 5 हजार की रिश्वत लेते CBI ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार

देहरादून: देहरादून स्थित नेशनल स्टेटिस्टिकल ऑफिस (NSO) के वरिष्ठ...