Tuesday, June 10, 2025
Homeउत्तर प्रदेशअमरोहा : डॉक्टरी सिखाने के नाम पर, पशु चिकित्सक ने महिला से...

अमरोहा : डॉक्टरी सिखाने के नाम पर, पशु चिकित्सक ने महिला से किया दुष्कर्म

Date:

TN9 अमरोहा: पशु चिकित्सक ने डॉक्टरी सिखाने के नाम पर संभल की महिला को प्रेम जाल में फंसा लिया। इसके बाद अपने घर में उसके साथ दुष्कर्म किया। डॉक्टर की डिग्री दिलाने के नाम पर उसके साथ धोखे से कोर्ट मैरिज भी कर ली। पीड़िता की तहरीर पर आरोपी पशु चिकित्सक और उसके भाई सहित परिवार के लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव तोफापुर निवासी मोहित निजी पशु चिकित्सक है। संभल जिले की एक महिला ने उस पर चिकित्सक बनवाने के नाम पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि मोहित पशुओं की दवाई देने उसके घर पर आया था। उसने गरीबी का हवाला देते हुए महिला को डॉक्टरी सिखाने के नाम पर साथ रहने की बात कही। महिला को चिकित्सक बनाने का झांसा देकर प्रेम जाल में फंसा लिया और कई बार दुष्कर्म किया। डॉक्टर की डिग्री दिलाने के नाम पर इलाहाबाद ले गया और उसके साथ शादी कर ली। तब से महिला उसके साथ रह रही थी।

पीड़िता का आरोप है कि एक दिन घर के सभी लोग खेतों पर काम कर रहे थे। तभी मोहित के छोटे भाई ने उसे अकेला देख चाकू के बल पर दुष्कर्म किया। घर आने पर पीड़िता ने परिवार के अन्य सदस्यों को पूरी बात बताई। इस पर सभी उसके साथ मारपीट करने लगे और जान से मारने की धमकी देकर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने मामले की शिकायत सीओ सिटी से की। डिडौली प्रभारी निरीक्षक हरीश वर्धन सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर पशु चिकित्सक मोहित, उसके भाई शोभित सहित परिवार के लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मोहित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

 

Latest stories

हरिद्वार में धामी सरकार का बड़ा एक्शन, दो IAS सहित 12 अफसर सस्पेंड

हरिद्वार में सामने आए करोड़ों के जमीन घोटाले में...

बारात में बैठे-बैठे 25KG मछली खा गए दो दोस्त, देखकर खिलाने वाला भी रह गया दंग

सोशल मीडिया पर खाने-पीने से जुड़े वीडियो अक्सर वायरल...

सब-इंस्पेक्टर की रिवाल्वर से युवक को लगी गोली, शव को कार में रखकर नदी में फेंका

चंडीगढ़: पंजाब के लुधियाना से एक चौंकाने वाला मामला...