Homeउत्तर प्रदेशउत्तराखंड रोडवेज की बस और उत्तर प्रदेश रोडवेज की बस के बीच...

उत्तराखंड रोडवेज की बस और उत्तर प्रदेश रोडवेज की बस के बीच टक्कर, हादसे में 1 की मौत, 17 घायल

Date:

TN9 हाथरसः हाथरस जिले के चंदपा क्षेत्र में अलीगढ़-आगरा रोड पर बुधवार तड़के उत्तराखंड रोडवेज की बस और उत्तर प्रदेश रोडवेज की बस के बीच टक्कर हो जाने से एक यात्री की मौत हो गई और 17 अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह हादसा मीतई गांव के पास हुआ, जब आगरा से टनकपुर जा रही उत्तराखंड रोडवेज की बस हाथरस से आगरा जा रही उत्तर प्रदेश रोडवेज की बस से टकरा गई।

अधिकारियों ने बताया कि उत्तर प्रदेश रोडवेज बस के चालक विजय सिंह (52) की मौके पर ही मौत हो गई। वह हाथरस के सादाबाद के टिकेट गांव का रहने वाला था। घायलों में उत्तराखंड रोडवेज की बस का चालक यूनिस (47) भी शामिल है, जो उत्तराखंड के अलीनगर का निवासी है। पुलिस अधीक्षक (शहर) हिमांशु माथुर ने कहा कि यह टक्कर तड़के करीब तीन बजे चंदपा इलाके में हुई। इस दुर्घटना में उत्तर प्रदेश रोडवेज बस के चालक की मौत हो गई, जबकि करीब एक दर्जन यात्री घायल हो गए। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर चंदपा पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायल यात्रियों को बागला जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

माथुर ने कहा कि प्रारंभिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल तीन यात्रियों को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। उन्होंने बताया कि अधिकारी दुर्घटना के कारणों की जांच कर रहे हैं और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Latest stories

किच्छा का शुक्ला दशक, बड़े प्रोजेक्ट्स और भविष्य की नई इबारत

उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में किच्छा की पहचान लंबे...

उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक गायक दीवान कनवाल का निधन, पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल ने जताया गहरा शोक

देहरादून: दीवान कनवाल, जो उत्तराखंड के प्रसिद्ध कुमाऊंनी लोकगायक...

उत्तराखंड: होली पर जबरदस्ती रंग लगाया तो सीधे होगी जेल, एसएसपी ने दिए निर्देश

नैनीताल: होली के मद्देनज़र पुलिस प्रशासन ने कानून व्यवस्था...

उत्तराखंड: सांख्यिकी विभाग के अधिकारी को 5 हजार की रिश्वत लेते CBI ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार

देहरादून: देहरादून स्थित नेशनल स्टेटिस्टिकल ऑफिस (NSO) के वरिष्ठ...