Saturday, January 24, 2026
HomeAndhra Pradesh*"ड्राइविंग के दौरान आया दिल का दौरा, ट्रक ने राहगीर को रौंदा।*

*”ड्राइविंग के दौरान आया दिल का दौरा, ट्रक ने राहगीर को रौंदा।*

Date:

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहां एक ट्रक चालक को अचानक दिल का दौरा पड़ गया। लेकिन खुद की हालत बिगड़ने के बावजूद, ड्राइवर ने बड़े हादसे को टालने की पूरी कोशिश की। चलिए आपको दिखाते हैं ये पूरी रिपोर्ट।

घटना आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा के प्रसादमपाडु इलाके की है। ट्रक चालक जामपानी रामकृष्ण, जो कि 52 साल के थे, रामवरप्पाडु से गन्नावरम की ओर एक लॉरी लेकर जा रहे थे। तभी अचानक उन्हें हार्ट अटैक आया।

अत्यधिक दर्द के बावजूद, रामकृष्ण ने ट्रक को खाली जगह की ओर मोड़ने की कोशिश की। लेकिन इसी दौरान, ट्रक फुटपाथ पर चल रहे 18 वर्षीय युवक बालुगुरी रामसाई से जा टकराई। युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रक पास में खड़ी एक कार से टकरा कर रुक गई।

स्थानीय लोगों ने घायल युवक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, ड्राइवर रामकृष्ण को भी केबिन में बेहोश पाया गया। जांच में पता चला कि उनकी भी मौके पर ही मौत हो चुकी थी।

(सर्किल इंस्पेक्टर पवन किशोर):

“हमें जानकारी मिली कि ड्राइवर को चलते ट्रक में हार्ट अटैक आया था। मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।”

एक दर्दनाक हादसा, जिसमें ड्राइवर की कोशिशों के बावजूद दो जिंदगियां खत्म हो गईं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Latest stories

उत्तराखंड: ऊंचाई वाले इलाकों में हिमस्खलन का खतरा, विभागों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश

रक्षा भू-सूचना विज्ञान अनुसंधान प्रतिष्ठान (डीजीआरई) ने उत्तराखंड के...

टी20 वर्ल्ड कप 2026: बांग्लादेश ने भारत में खेलने से किया इनकार, ICC के फैसले पर जताई नाराज़गी

हैदराबाद: बांग्लादेश सरकार के खेल सलाहकार आसिफ नज्रुल ने...
Hacklink Hacklink Satış бэклинки casibom marsbahis