Wednesday, February 11, 2026
HomeCrimeबहू का अत्याचार – सास को वृद्धाश्रम भेजने की जिद पर घर...

बहू का अत्याचार – सास को वृद्धाश्रम भेजने की जिद पर घर में मचा बवाल, मारपीट का वीडियो वायरल

Date:

एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है जहाँ एक बहू ने अपनी सास को जबरन वृद्धाश्रम भेजने की जिद की। इस बात को लेकर घर में जमकर हंगामा हुआ और मारपीट तक की नौबत आ गई। सास और बेटे ने बहू और उसके मायके पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। देखिए यह रिपोर्ट…

यह तस्वीरें ग्वालियर के इंदरगंज थाना क्षेत्र की हैं, जहाँ आदर्श कॉलोनी में रहने वाले विशाल बत्रा और उनकी मां सरला बत्रा ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। आरोप है कि विशाल की पत्नी नीलिमा अपनी सास सरला बत्रा को जबरन वृद्धाश्रम भेजना चाहती है, और जब सास ने विरोध किया तो नीलिमा ने गाली-गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।

इतना ही नहीं, बहू नीलिमा ने अपने पिता और भाइयों को भी बुला लिया। आरोप है कि नीलिमा के परिवार वालों ने भी विशाल और उनकी मां के साथ मारपीट की। यह पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

 

(सरला बत्रा)

“नीलिमा मुझे वृद्धाश्रम भेजना चाहती है, मेरे मना करने पर उसने मारपीट की। फिर अपने पिता और भाइयों को बुलाकर मेरे बेटे के साथ भी मारपीट करवाई। अब हम डर के मारे घर नहीं जा पा रहे हैं।”

(विशाल बत्रा)

“मेरी पत्नी मुझे और मेरी मां को आए दिन प्रताड़ित करती है। धमकी देती है कि झूठे केस में फंसा देगी। पुलिस से शिकायत करने के बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही।”

पीड़ित मां-बेटे ने ग्वालियर एसपी को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है और सबूतों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

 

(CSP लश्कर रोबिन जैन)

“सास की शिकायत पर इंदरगंज थाने में मामला दर्ज किया गया है। वीडियो सबूतों की जांच की जा रही है, जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।”

अब देखना होगा कि इस मामले में पुलिस क्या कार्रवाई करती है और क्या पीड़ितों को मिलेगा न्याय।

 

Latest stories

उत्तराखंड: धामी सरकार की कैबिनेट बैठक खत्म, 6 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लगाई मुहर, एक एक्ट वापस

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार,...

उत्तराखंड: लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही बीसीए छात्रा की प्री-मेच्योर डिलीवरी के बाद मौत

देहरादून: राजधानी देहरादून में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही...
Hacklink Hacklink Satış бэклинки marsbahis hacklink market marsbahis marsbahis - marsbahis giriş casibom marsbahis - marsbahis giriş holiganbet