HomeNewsमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुनी जन समस्याएं

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुनी जन समस्याएं

Date:

Report- अनुज कुमार शर्मा

 

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने गृह क्षेत्र खटीमा के लोहिया स्थित गेस्ट हाउस में गुरुवार की सुबह स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं आम जनता से मुलाकात कर उनकी जन समस्याएं सुनी। ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री धामी बुधवार की देर शाम कुमाऊं क्षेत्र के अपने दौरे के उपरांत रात्रि विश्राम हेतु अपने गृह क्षेत्र खटीमा के नगला स्थित अपने पैतृक आवास पर आ गए थे। जहां रात्रि विश्राम के उपरांत गुरुवार की सुबह लोहियाहेड गेस्ट हाउस में मुख्यमंत्री ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं आम जनता से मुलाकात करी। इस दौरान उत्साहित कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों के द्वारा मुख्यमंत्री को पुष्प भेट स्वरूप देकर, पगड़ी पहना कर एवं विभिन्न तरह के मोमेंटो भेंट करके मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने उपस्थित जनता एवं जनप्रतिनिधियों की समस्याओं को भी सुना एवं उन समस्याओं के निवारण हेतु संबंधित विभागों एवं अधिकारियों को तुरंत ही निर्देशित भी किया। इसके उपरांत मुख्यमंत्री अपने आगामी कार्यक्रम हेतु जिला मुख्यालय रुद्रपुर के लिए रवाना हो गए।

Latest stories

विधायक Tilak Raj Behar ने तहसील दिवस में सुनी जनता की समस्याएं, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

किच्छा: विधानसभा क्षेत्र किच्छा में आयोजित ‘तहसील दिवस’ कार्यक्रम...

UKSSSC Exams: आयोग करेगा सेंटर्स की लाइव मॉनिटरिंग, संवेदनशील केंद्र दो दिन पहले से रडार पर

देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) ने राज्य...