देहरादून: उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज हो गई है। इसी क्रम में उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रभारी कुमारी शैलजा दो दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंची हैं। दौरे के पहले दिन उन्होंने जिला और महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों के साथ संगठनात्मक मजबूती को लेकर विस्तृत बैठक की।

बीजापुर गेस्ट हाउस में आयोजित इस बैठक में पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। कुमारी शैलजा ने संगठन की वर्तमान स्थिति की समीक्षा करते हुए जमीनी स्तर पर मजबूती बढ़ाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही वह प्रदेश के विभिन्न प्रकोष्ठों, विभागों और सेल के पदाधिकारियों के साथ भी अलग-अलग बैठकों के जरिए संवाद कर रही हैं।
चुनावी रणनीति पर होगा मंथन
दौरे के दौरान कुमारी शैलजा वरिष्ठ नेताओं के साथ आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर रणनीति तैयार करेंगी। संगठन की तैयारियों, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और पार्टी कार्यक्रमों की प्रगति की भी समीक्षा की जा रही है, ताकि चुनावों में कांग्रेस मजबूत स्थिति में उतर सके।
देहरादून पहुंचने पर माननीय प्रदेश प्रभारी @Kumari_Selja जी का माननीय प्रदेश अध्यक्ष @UKGaneshGodiyal जी व माननीय नेता प्रतिपक्ष @IamYashpalArya जी द्वारा
पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। pic.twitter.com/gNUfUnkv6A— Uttarakhand Congress (@INCUttarakhand) June 17, 2026
संगठन विस्तार और समीक्षा पर फोकस
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने बताया कि संगठन सृजन अभियान के तहत जिला और ब्लॉक स्तर पर नई इकाइयों का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि सभी जिलों में संगठन की प्रगति और हाल में आयोजित कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक में की जा रही है।
देहरादून पहुंचने पर माननीय प्रभारी, संगठन सृजन अभियान श्री Challa Vamshi Chand Reddy जी का माननीय प्रदेश अध्यक्ष @UKGaneshGodiyal जी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष @KaranMahara_INC जी एवं अन्य कांग्रेसजनों द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। pic.twitter.com/BPb1vRSYu4
— Uttarakhand Congress (@INCUttarakhand) June 17, 2026
एकजुटता पर जोर, लगातार होंगी बैठकें
उन्होंने यह भी बताया कि प्रदेश प्रभारी सभी वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक कर संगठनात्मक मजबूती और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा करेंगी। बुधवार को भी कुमारी शैलजा वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं के साथ बैठक कर पार्टी में एकजुटता और मजबूती पर जोर देंगी।
कुमारी शैलजा का यह दौरा संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनावों की रणनीति तय करने के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है।





