HomeNationalवायरल ‘कॉकरोच जनता पार्टी’, का X अकाउंट भारत में ब्लॉक, सोशल मीडिया...

वायरल ‘कॉकरोच जनता पार्टी’, का X अकाउंट भारत में ब्लॉक, सोशल मीडिया पर छिड़ी नई बहस

Date:

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (Cockroach Janta Party) का एक्स (पहले ट्विटर) अकाउंट भारत में ब्लॉक कर दिया गया है।

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक Abhijeet Dipke ने खुद इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर दी। उन्होंने स्क्रीनशॉट साझा करते हुए लिखा कि पार्टी का एक्स अकाउंट भारत में “withheld” यानी प्रतिबंधित कर दिया गया है।

दरअसल, बीते कुछ दिनों में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ सोशल मीडिया पर युवाओं के बीच तेजी से लोकप्रिय हुई है।

यह पूरा आंदोलन एक व्यंग्यात्मक राजनीतिक अभियान के रूप में शुरू हुआ, जिसे खास तौर पर Gen Z युवाओं का समर्थन मिल रहा है। पार्टी खुद को “Voice of Lazy and Unemployed” जैसे नारों के जरिए पेश कर रही है और बेरोजगारी, राजनीतिक विमर्श और युवाओं की अनदेखी जैसे मुद्दों पर सोशल मीडिया के माध्यम से चर्चा कर रही है।

अभिजीत दीपके पहले आम आदमी पार्टी (AAP) की सोशल मीडिया टीम से भी जुड़े रह चुके हैं। बाद में उन्होंने अमेरिका की बोस्टन यूनिवर्सिटी में पब्लिक रिलेशंस की पढ़ाई की। हाल ही में उन्होंने कहा था कि यह आंदोलन युवाओं की निराशा और राजनीतिक व्यवस्था से असंतोष का प्रतीक बन चुका है।

सोशल मीडिया पर इस कार्रवाई के बाद अब ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ को लेकर बहस और तेज हो गई है। कुछ लोग इसे युवाओं की आवाज बता रहे हैं, तो कुछ इसे सिर्फ एक इंटरनेट ट्रेंड मान रहे हैं।

Latest stories

सिम खरीदते वक्त सावधान रहें, कहीं आपसे तो नहीं लिए जा रहे कई बार फिंगरप्रिंट?

हैदराबाद: हैदराबाद सिटी साइबर क्राइम पुलिस ने फर्जी सिम...

Dehradun Hospital Fire: AC फटने से मचा हड़कंप, मरीजों में दहशत का माहौल

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के डोईवाला क्षेत्र स्थित...

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी का निधन, 91 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

देहरादून। उत्तराखंड की राजनीति और भारतीय सेना के प्रतिष्ठित...