नगर निगम रुद्रपुर के महापौर विकास शर्मा ने वार्ड नंबर 33 स्थित सिंह कॉलोनी में विकास कार्यों को गति देते हुए ₹26 लाख की लागत से बनने वाली सीसी सड़क एवं नाली निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया। यह निर्माण कार्य हीरा बल्लभ पाण्डेय जी के घर से सिंह कॉलोनी गली नंबर 3 तक कराया जाएगा। इसके साथ ही स्वर्गीय हरिराज सिंह चौहान स्मृति द्वार का भी शिलान्यास किया गया।

इस अवसर पर महापौर विकास शर्मा ने कहा कि नगर के समग्र विकास के लिए बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करना प्राथमिकता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र में विकास कार्यों को निरंतर गति दी जाएगी, ताकि नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

कार्यक्रम में भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौहान, पार्षद सुशील चौहान, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील ठुकराल, मंडल महामंत्री जितेंद्र संधू, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विजय तोमर, भाजयुमो जिला अध्यक्ष बिट्टू चौहान सहित कई जनप्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

स्थानीय लोगों ने इस पहल के लिए महापौर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सड़क और नाली निर्माण से क्षेत्र में जलभराव की समस्या का समाधान होगा और आवागमन भी सुगम बनेगा।






