HomeNationalसौरभ बहुगुणा ने सितारगंज में महाराणा प्रताप जयंती समारोह में की शिरकत,...

सौरभ बहुगुणा ने सितारगंज में महाराणा प्रताप जयंती समारोह में की शिरकत, वीरता और राष्ट्रभक्ति के आदर्शों को किया नमन

Date:

सितारगंज। उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री Saurabh Bahuguna ने महाराणा प्रताप जयंती के पावन अवसर पर सितारगंज में आयोजित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम में सहभागिता की। यह कार्यक्रम महाराणा प्रताप अग्रसेन ट्रस्ट द्वारा आयोजित किया गया, जिसमें क्षेत्र के नागरिकों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति देखने को मिली।

May be an image of dais and text

इस दौरान मंत्री बहुगुणा ने Maharana Pratap को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए उनके वीरता, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति के आदर्शों को याद किया। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन त्याग, संघर्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पण की प्रेरणादायक मिसाल है, जो आज भी समाज को दिशा देने का कार्य करता है।

May be an image of one or more people, temple, dais and text

कार्यक्रम में क्षेत्र की मातृशक्ति, युवाओं एवं गणमान्य नागरिकों की सक्रिय भागीदारी ने पूरे वातावरण को देशभक्ति और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर कर दिया। लोक कलाकारों द्वारा प्रस्तुत विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने भारतीय परंपरा, संस्कृति और संस्कारों की समृद्ध झलक पेश की।

May be an image of one or more people, temple and text

सौरभ बहुगुणा ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन नई पीढ़ी को अपने गौरवशाली इतिहास, सांस्कृतिक विरासत और महापुरुषों के आदर्शों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि महाराणा प्रताप के साहस, स्वाभिमान और राष्ट्रप्रेम के विचारों को अपने जीवन में अपनाते हुए समाज और राष्ट्रहित में निरंतर कार्य करें।

May be an image of flute, temple and text

कार्यक्रम में ट्रस्ट के पदाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

May be an image of ‎dancing, temple and ‎text that says "‎वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप মী महाराणा प्रत ਹি जयंती समारोह गें आप आपसभ सभ हार्दिक स्त एवं পभি าินทโง वीर शिसेमणि 情代 ااال Y M मरई 2026 प्रात: बजे 오 अग्रसेन दरक क्रच्छा रोड មមលម रिगज दक- समस्त क्षेत्रवारसी‎"‎‎

Latest stories

रुद्रपुर फरजाना बेगम के आवास पर आचार्य प्रमोद कृष्णम का आगमन, शिष्टाचार भेंट कर लिया आशीर्वाद

उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग की उपाध्यक्ष एवं दर्जा राज्यमंत्री फरजाना...