Wednesday, February 18, 2026
HomeNationalपरिवार नहीं था राजी, प्रेम विवाह को लेकर होटल में जाकर युवक...

परिवार नहीं था राजी, प्रेम विवाह को लेकर होटल में जाकर युवक ने उठाया खौफनाक कदम

Date:

रुद्रपुर। ऊधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर में प्रेम संबंध को लेकर एक युवक द्वारा आत्महत्या का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। समय रहते पुलिस और होटल कर्मचारियों की सतर्कता से युवक को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार, सितारगंज क्षेत्र के शक्ति फार्म निवासी युवक अपने ही क्षेत्र की एक युवती से प्रेम करता था और उससे विवाह करना चाहता था। उसने इस संबंध में अपने परिजनों से बात की, लेकिन परिवार ने लव मैरिज के लिए सहमति नहीं दी। बताया जा रहा है कि इसी बात से वह मानसिक रूप से काफी तनाव में चल रहा था।

इंद्रा कॉलोनी के होटल में ठहरा था युवक

परिजनों से नाराज होकर युवक सोमवार को रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र की इंद्रा कॉलोनी स्थित एक होटल में जाकर ठहर गया। मंगलवार सुबह होटल कर्मचारी जब कमरे में ऑर्डर देने पहुंचा तो अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। कई बार दरवाजा खटखटाने के बावजूद जवाब न मिलने पर कर्मचारी को संदेह हुआ। खिड़की से झांकने पर युवक अचेत अवस्था में दिखाई दिया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा खुलवाकर युवक को तत्काल एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों के अनुसार, उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है और इलाज जारी है।

मौके से मिला पत्र, प्रेम प्रसंग की आशंका

पुलिस को कमरे से एक पत्र भी मिला है, जिससे प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है। होटल कर्मचारियों और युवक के परिजनों से पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि युवक के होश में आने के बाद उसके बयान दर्ज किए जाएंगे, जिससे पूरे घटनाक्रम की स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी।

सीओ का बयान

सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवक को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल उसका उपचार जारी है और स्थिति स्थिर होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Latest stories

मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी संपन्न, सीएम धामी ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित

देहरादून। उत्तराखंड में 23 दिसंबर से आयोजित मुख्यमंत्री चैंपियनशिप...

उत्तराखंड में 4300 अतिथि शिक्षकों को बड़ा झटका, छुट्टियों की सैलरी पर लगी रोक…2018 शासनादेश लागू

देहरादून। उत्तराखंड के माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत 4300 से...

देहरादून कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

देहरादून। राजधानी के देहरादून जिला न्यायालय को लगातार तीसरे...
Hacklink Hacklink Satış бэклинки marsbahis hacklink market marsbahis marsbahis - marsbahis giriş casibom marsbahis - marsbahis giriş Marsbahis casibom casibom betcio jojobet ultrabet betsmove jojobet holiganbet elexbet milanobet pusulabet artemisbet artemisbet zirvebet zirvebet zirvebet pusulabet