Wednesday, February 18, 2026
HomeNationalभारत निर्वाचन आयोग ने जारी किया राज्यसभा चुनाव 2026 का शेड्यूल, रिटायर...

भारत निर्वाचन आयोग ने जारी किया राज्यसभा चुनाव 2026 का शेड्यूल, रिटायर होने वाले सदस्यों की सूची आई सामने

Date:

नई दिल्ली। भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने महाराष्ट्र और तेलंगाना सहित 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर होने वाले चुनाव की घोषणा कर दी है। ये सीटें अप्रैल में रिक्त हो रही हैं। जिन राज्यों में चुनाव होंगे, उनमें पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, बिहार, ओडिशा, छत्तीसगढ़, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश शामिल हैं।

आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, मतदान 16 मार्च 2026 को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगा, जबकि मतगणना उसी दिन शाम 5 बजे से शुरू होगी। पूरी चुनाव प्रक्रिया 20 मार्च 2026 तक संपन्न कर ली जाएगी।


राज्यवार सीटों का विवरण

घोषित कार्यक्रम के मुताबिक 37 सीटों में:

  • महाराष्ट्र – 7 सीट

  • तमिलनाडु – 6 सीट

  • बिहार – 5 सीट

  • पश्चिम बंगाल – 5 सीट

  • ओडिशा – 4 सीट

  • असम – 3 सीट

  • तेलंगाना – 2 सीट

  • छत्तीसगढ़ – 2 सीट

  • हरियाणा – 2 सीट

  • हिमाचल प्रदेश – 1 सीट

तेलंगाना से अभिषेक मनु सिंघवी और के.आर. सुरेश रेड्डी 9 अप्रैल को सेवानिवृत्त होंगे। वहीं असम से रामेश्वर तेली, भुवनेश्वर कलिता और अजीत कुमार भुइयां का कार्यकाल भी समाप्त हो रहा है।

तमिलनाडु से एन.आर. एलंगो, पी. सेल्वारासु, एम. थंबीदुरई, तिरुचि शिवा, डॉ. कनिमोझी एनवीएन सोमू और जी.के. वासन 2 अप्रैल को रिटायर होंगे।


चुनाव कार्यक्रम एक नजर में

  • अधिसूचना जारी: 26 फरवरी 2026

  • नामांकन की अंतिम तिथि: 5 मार्च 2026

  • नामांकन पत्रों की जांच: 6 मार्च 2026

  • नाम वापसी की अंतिम तिथि: 9 मार्च 2026

  • मतदान: 16 मार्च 2026 (सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक)

  • मतगणना: 16 मार्च 2026 (शाम 5 बजे से)

  • चुनाव प्रक्रिया पूर्ण: 20 मार्च 2026 तक


आयोग के निर्देश

निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट किया है कि मतपत्र पर वरीयता अंकित करने के लिए केवल रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा उपलब्ध कराए गए निर्धारित बैंगनी रंग के स्केच पेन का ही उपयोग किया जाएगा। किसी अन्य पेन का प्रयोग मान्य नहीं होगा।

फ्री और फेयर चुनाव सुनिश्चित करने के लिए पर्यवेक्षकों (ऑब्जर्वर) की नियुक्ति की जाएगी, जो पूरी प्रक्रिया पर कड़ी निगरानी रखेंगे।


इन चुनावों के साथ ही कई वरिष्ठ सांसदों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है, जिनमें महाराष्ट्र से शरदचंद्र गोविंदराव पवार, प्रियंका चतुर्वेदी और रामदास आठवले जैसे प्रमुख नाम शामिल हैं। आगामी राज्यसभा चुनाव राजनीतिक दलों के लिए महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं, क्योंकि इनका सीधा असर संसद के ऊपरी सदन की संख्या संतुलन पर पड़ेगा।

Latest stories

मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी संपन्न, सीएम धामी ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित

देहरादून। उत्तराखंड में 23 दिसंबर से आयोजित मुख्यमंत्री चैंपियनशिप...

उत्तराखंड में 4300 अतिथि शिक्षकों को बड़ा झटका, छुट्टियों की सैलरी पर लगी रोक…2018 शासनादेश लागू

देहरादून। उत्तराखंड के माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत 4300 से...

देहरादून कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

देहरादून। राजधानी के देहरादून जिला न्यायालय को लगातार तीसरे...
Hacklink Hacklink Satış бэклинки marsbahis hacklink market marsbahis marsbahis - marsbahis giriş casibom marsbahis - marsbahis giriş Marsbahis casibom casibom betcio jojobet ultrabet betsmove jojobet holiganbet elexbet milanobet pusulabet artemisbet artemisbet zirvebet zirvebet zirvebet pusulabet