Wednesday, February 18, 2026
HomeNationalमुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी संपन्न, सीएम धामी ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी संपन्न, सीएम धामी ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित

Date:

देहरादून। उत्तराखंड में 23 दिसंबर से आयोजित मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी का भव्य समापन युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल निदेशालय के मिनी ग्राउंड में हुआ। समापन समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया और खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।

इस अवसर पर राज्य सरकार की ओर से खिलाड़ियों के हित में तीन प्रस्तावों को परीक्षण के बाद मुख्यमंत्री घोषणाओं में शामिल करने की बात कही गई। इनमें मुख्यमंत्री खेल क्लब की स्थापना, खिलाड़ियों के लिए हॉस्टल निर्माण तथा चैंपियनशिप में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की भोजन दरों में वृद्धि जैसे बिंदु शामिल हैं। खेल मंत्री रेखा आर्य ने इस संबंध में मुख्यमंत्री को पत्र भी सौंपा।

23 दिसंबर से शुरू हुआ था पहला संस्करण

मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी का पहला संस्करण 23 दिसंबर 2025 को हरिद्वार के सालिमपुर न्याय पंचायत स्थित खेल मैदान से शुरू हुआ था। प्रतियोगिता का आयोजन न्याय पंचायत, विधानसभा, संसदीय और राज्य स्तर पर चरणबद्ध तरीके से किया गया।

इस ट्रॉफी में प्रदेश भर से कुल 1,62,413 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, जिनमें 1,01,444 पुरुष और 60,966 महिला खिलाड़ी शामिल रहे। आयु वर्ग के अनुसार अंडर-14 में 82,510, अंडर-19 में 79,686 तथा दिव्यांग वर्ग में 217 खिलाड़ियों ने भागीदारी की।

प्रदेश के सभी 662 न्याय पंचायत, 70 विधानसभा क्षेत्रों और पांच संसदीय क्षेत्रों में प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। न्याय पंचायत स्तर पर 1,19,785, विधानसभा स्तर पर 19,784, संसदीय स्तर पर 12,616 और राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में 10,628 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

खिलाड़ियों को मिला बड़ा मंच

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी ने राज्य के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का व्यापक मंच प्रदान किया है। उन्होंने कहा कि सरकार खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और युवाओं को बेहतर अवसर देने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि खिलाड़ियों से जुड़े प्रस्तावों का परीक्षण कर उन्हें शीघ्र ही मुख्यमंत्री घोषणाओं में शामिल करने पर निर्णय लिया जाएगा।

राज्य सरकार का लक्ष्य है कि अधिक से अधिक युवा खेलों से जुड़ें और उत्तराखंड राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान मजबूत करे।

Latest stories

उत्तराखंड में 4300 अतिथि शिक्षकों को बड़ा झटका, छुट्टियों की सैलरी पर लगी रोक…2018 शासनादेश लागू

देहरादून। उत्तराखंड के माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत 4300 से...

देहरादून कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

देहरादून। राजधानी के देहरादून जिला न्यायालय को लगातार तीसरे...
Hacklink Hacklink Satış бэклинки marsbahis hacklink market marsbahis marsbahis - marsbahis giriş casibom marsbahis - marsbahis giriş Marsbahis casibom casibom betcio jojobet ultrabet betsmove jojobet holiganbet elexbet milanobet pusulabet artemisbet artemisbet zirvebet zirvebet zirvebet pusulabet