Wednesday, February 11, 2026
HomeNationalइधर सीएम की कैबिनेट मीटिंग चल रही थी, उधर कुछ ही दूरी...

इधर सीएम की कैबिनेट मीटिंग चल रही थी, उधर कुछ ही दूरी पर रिटायर्ड कर्नल के बेटे को बदमाशों ने बरसा दी गोलियां

Date:

देहरादून: उत्तराखंड सचिवालय में जहां एक ओर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक चल रही थी, वहीं उससे करीब एक किलोमीटर दूर तिब्बती मार्केट क्षेत्र में दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वीवीआईपी मूवमेंट वाले इस हाई-सिक्योरिटी जोन में हुई वारदात से शहर की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह करीब 10:30 बजे स्कूटी सवार दो युवक तिब्बती मार्केट पहुंचे और वहां फल खरीद रहे करीब 40 वर्षीय अर्जुन शर्मा पर नजदीक से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगते ही अर्जुन शर्मा मौके पर गिर पड़े। हमलावर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, घटना के बाद बाजार में भगदड़ मच गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि अर्जुन शर्मा परेड ग्राउंड से टेनिस खेलकर लौट रहे थे।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और आरोपियों की तलाश में शहरभर में नाकाबंदी कर दी गई है।

हाई-सिक्योरिटी जोन में वारदात

घटनास्थल देहरादून के सबसे व्यस्त और संवेदनशील इलाकों में से एक है। तिब्बती मार्केट में रोजाना बड़ी संख्या में लोग खरीदारी के लिए पहुंचते हैं। वहीं, करीब एक किलोमीटर की दूरी पर सचिवालय और पुलिस मुख्यालय स्थित है, जिससे क्षेत्र में लगातार वीवीआईपी मूवमेंट बना रहता है। ऐसे इलाके में दिनदहाड़े हत्या की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

हाल के अपराधों से बढ़ी चिंता

इसी क्षेत्र के पास स्थित प्रेस क्लब के नजदीक कुछ दिन पहले एक पत्रकार पर हमला हुआ था। वहीं, पलटन बाजार में हाल ही में एक युवती की चापड़ से हत्या की घटना सामने आई थी। लगातार हो रही आपराधिक वारदातों से स्थानीय लोगों में भय का माहौल है।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि कभी शांत और सुरक्षित माने जाने वाले देहरादून में अब अपराध की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। जब सचिवालय और पुलिस मुख्यालय के निकट ऐसी वारदात हो सकती है, तो अन्य इलाकों की सुरक्षा को लेकर चिंता स्वाभाविक है।

मुख्यमंत्री ने दिए सख्त निर्देश

घटना की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री ने तत्काल गृह सचिव शैलेश बगौली को आवश्यक निर्देश जारी किए। गृह सचिव ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं और मामले की जांच विभिन्न एंगल से की जा रही है। उन्होंने कहा कि हत्याकांड का शीघ्र खुलासा किया जाएगा और अवैध हथियारों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाएगा।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि मुख्यमंत्री स्वयं मामले की निगरानी कर रहे हैं और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी। भाजपा विधायक दिलीप रावत ने भी घटना को चिंताजनक बताते हुए कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

Latest stories

उत्तराखंड: धामी सरकार की कैबिनेट बैठक खत्म, 6 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लगाई मुहर, एक एक्ट वापस

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार,...

उत्तराखंड: लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही बीसीए छात्रा की प्री-मेच्योर डिलीवरी के बाद मौत

देहरादून: राजधानी देहरादून में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही...

अनियंत्रित वाहन ने कई गाड़ियों को मारी टक्कर, चालक फरार

श्रीनगर: मंगलवार सुबह एक अनियंत्रित वाहन ने शहर में...
Hacklink Hacklink Satış бэклинки marsbahis hacklink market marsbahis marsbahis - marsbahis giriş casibom marsbahis - marsbahis giriş holiganbet