HomeNationalउत्तराखंड: चमोली में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट पर भारी विरोध, कांग्रेस...

उत्तराखंड: चमोली में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट पर भारी विरोध, कांग्रेस और UKD कार्यकर्ताओं ने दिखाए काले झंडे

Date:

चमोली: राज्यसभा सांसद और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को चमोली में कांग्रेस और उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाकर विरोध का सामना करना पड़ा। सांसद महेंद्र भट्ट जिला मुख्यालय गोपेश्वर में “सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी 2025-26” का शुभारंभ करने पहुंचे थे। विरोध का मुख्य कारण अंकिता भंडारी हत्याकांड, मनरेगा और अन्य स्थानीय मुद्दे बताए जा रहे हैं।

कार्यक्रम स्थल पर कांग्रेस और यूकेडी कार्यकर्ताओं ने गोपेश्वर डिग्री कॉलेज के गेट पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के काफिले का जमकर विरोध किया। विरोध प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की और जोर-आजमाइश देखी गई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

विरोध कर रहे लोगों का आरोप था कि प्रदेश में कानून व्यवस्था कमजोर है और भ्रष्टाचार चरम पर है। प्रदर्शनकारियों ने अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित वीआईपी के नाम का खुलासा न होने पर भी नाराजगी जताई। हालांकि पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित किया और स्थिति को शांत किया।

इस दौरान सांसद महेंद्र भट्ट ने प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने और उनकी प्रतिभा निखारने में मदद करती हैं।

बताते चलें कि इससे पहले उत्तरकाशी में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के काफिले को रोककर काले झंडे दिखाए थे। उनका आरोप था कि भाजपा सरकार जनता से जुड़े मुद्दों पर विफल रही है। प्रशासन और पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए किसी भी प्रकार के टकराव को रोका और काफिले को सुरक्षित रवाना कराया।

Latest stories

किच्छा का शुक्ला दशक, बड़े प्रोजेक्ट्स और भविष्य की नई इबारत

उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में किच्छा की पहचान लंबे...

उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक गायक दीवान कनवाल का निधन, पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल ने जताया गहरा शोक

देहरादून: दीवान कनवाल, जो उत्तराखंड के प्रसिद्ध कुमाऊंनी लोकगायक...

उत्तराखंड: होली पर जबरदस्ती रंग लगाया तो सीधे होगी जेल, एसएसपी ने दिए निर्देश

नैनीताल: होली के मद्देनज़र पुलिस प्रशासन ने कानून व्यवस्था...

उत्तराखंड: सांख्यिकी विभाग के अधिकारी को 5 हजार की रिश्वत लेते CBI ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार

देहरादून: देहरादून स्थित नेशनल स्टेटिस्टिकल ऑफिस (NSO) के वरिष्ठ...