HomeNationalपंजाब: गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के 10 गुर्गे को पुलिस ने किया गिरफ्तार,...

पंजाब: गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के 10 गुर्गे को पुलिस ने किया गिरफ्तार, विदेशी हथियार बरामद

Date:

चंडीगढ़/लुधियाना: लुधियाना कमिश्नरेट पुलिस ने एक बड़े ऑपरेशन में गैंगस्टर गोल्डी बराड़ से जुड़े 10 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान उनके पास से विदेशी हथियार भी बरामद हुए हैं, जिनमें 2 ऑस्ट्रियन ग्लॉक पिस्टल और 10 अन्य आधुनिक हथियार शामिल हैं।

बिहार: लूटपाट करने वाले 17 लोग गिरफ्तार - 17 peoples arrested by police for  loot in bihar - AajTak

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अपराधी पूरे पंजाब में अराजकता फैलाने, गैर-कानूनी हथियारों की तस्करी, धमकाने और योजनाबद्ध हत्याओं में शामिल थे। उनके खिलाफ बीएनएस और आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। बाकी अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस की जांच जारी है।

पंजाब डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि यह तीन हफ्तों तक चले विशेष ऑपरेशन की बड़ी सफलता है। उन्होंने बताया कि पुलिस का उद्देश्य राज्य में ऑर्गनाइज्ड क्राइम और गैंगस्टर नेटवर्क को पूरी तरह खत्म करना और पंजाब में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

पुलिस ने सोशल मीडिया के माध्यम से भी जानकारी साझा करते हुए कहा कि गिरफ्तारी के दौरान बरामद हथियारों की जांच की जा रही है और भविष्य में ऐसे अपराधों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Latest stories

किच्छा का शुक्ला दशक, बड़े प्रोजेक्ट्स और भविष्य की नई इबारत

उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में किच्छा की पहचान लंबे...

उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक गायक दीवान कनवाल का निधन, पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल ने जताया गहरा शोक

देहरादून: दीवान कनवाल, जो उत्तराखंड के प्रसिद्ध कुमाऊंनी लोकगायक...

उत्तराखंड: होली पर जबरदस्ती रंग लगाया तो सीधे होगी जेल, एसएसपी ने दिए निर्देश

नैनीताल: होली के मद्देनज़र पुलिस प्रशासन ने कानून व्यवस्था...

उत्तराखंड: सांख्यिकी विभाग के अधिकारी को 5 हजार की रिश्वत लेते CBI ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार

देहरादून: देहरादून स्थित नेशनल स्टेटिस्टिकल ऑफिस (NSO) के वरिष्ठ...