HomeNationalबीजापुर में नक्सलियों से मुठभेड़, कमांडर पापा राव की घेराबंदी, 2 ढेर,...

बीजापुर में नक्सलियों से मुठभेड़, कमांडर पापा राव की घेराबंदी, 2 ढेर, 2 AK-47 बरामद

Date:

बीजापुर (छत्तीसगढ़): बस्तर संभाग के बीजापुर जिले के फरसेगढ़ थाना क्षेत्र में आज सुबह से सुरक्षाकर्मियों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। पुलिस को जिले के उत्तर-पश्चिमी जंगलों और पहाड़ों में माओवादियों की मौजूदगी की जानकारी मिली थी, जिसके आधार पर बीजापुर से एक संयुक्त टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया।

ENCOUNTER CHHATTISGARH

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मुठभेड़ में दो नक्सली ढेर हुए हैं और मौके से दो AK-47 हथियार बरामद हुए हैं। बीजापुर पुलिस ने बताया कि नक्सली कमांडर पापा राव की सूचना के आधार पर घेराबंदी की जा रही थी।

सर्च ऑपरेशन के दौरान सुबह से ही दोनों पक्षों के बीच रुक-रुक कर फायरिंग जारी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ऑपरेशन अभी भी चल रहा है, इसलिए मुठभेड़ के सटीक स्थान, ऑपरेशन में शामिल सुरक्षाबलों की संख्या और अन्य संवेदनशील जानकारी इस समय साझा नहीं की जा सकती, ताकि जवानों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

बीजापुर पुलिस ने यह भी कहा कि ऑपरेशन के समापन के बाद मुठभेड़ से जुड़ी पूरी जानकारी साझा की जाएगी।

छत्तीसगढ़ में हाल के नक्सल मुठभेड़ों का रिकॉर्ड

  • 3 जनवरी 2026: सुकमा में 12 माओवादी ढेर

  • 3 जनवरी 2026: बीजापुर के बासागुड़ा में 2 माओवादी ढेर

  • 19 दिसंबर 2025: बीजापुर में 5 लाख के इनामी नक्सली ढेर

  • 18 दिसंबर 2025: सुकमा में 3 नक्सली ढेर

  • 3 दिसंबर 2025: गंगालूर में 18 नक्सली ढेर, 3 सुरक्षाकर्मी शहीद

  • 12 नवंबर 2025: बीजापुर में 6 नक्सली ढेर

  • 21 मई 2025: शीर्ष नक्सली नेता बसवराजू समेत 28 माओवादी ढेर

  • 15 मई 2025: बीजापुर के कर्रेगुट्टा में 31 नक्सली ढेर

  • 12 अप्रैल 2025: दंतेवाड़ा-बीजापुर सीमा पर 3 नक्सली ढेर

  • 31 मार्च 2025: 45 लाख की इनामी महिला नक्सली ढेर

  • 2024–2025 में कई अन्य मुठभेड़ें भी हुईं, जिसमें बड़ी संख्या में माओवादी ढेर हुए और सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के ठिकानों पर कामयाबी हासिल की।

Latest stories

किच्छा का शुक्ला दशक, बड़े प्रोजेक्ट्स और भविष्य की नई इबारत

उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में किच्छा की पहचान लंबे...

उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक गायक दीवान कनवाल का निधन, पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल ने जताया गहरा शोक

देहरादून: दीवान कनवाल, जो उत्तराखंड के प्रसिद्ध कुमाऊंनी लोकगायक...

उत्तराखंड: होली पर जबरदस्ती रंग लगाया तो सीधे होगी जेल, एसएसपी ने दिए निर्देश

नैनीताल: होली के मद्देनज़र पुलिस प्रशासन ने कानून व्यवस्था...

उत्तराखंड: सांख्यिकी विभाग के अधिकारी को 5 हजार की रिश्वत लेते CBI ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार

देहरादून: देहरादून स्थित नेशनल स्टेटिस्टिकल ऑफिस (NSO) के वरिष्ठ...