HomeNationalकाशीपुर किसान आत्महत्या मामला: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मजिस्ट्रेट जांच के...

काशीपुर किसान आत्महत्या मामला: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए, दोषियों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई

Date:

एफएनएन, देहरादून। ऊधमसिंह नगर जिले के काशीपुर निवासी किसान के हल्द्वानी में आत्महत्या मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं। जांच की जिम्मेदारी कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत को सौंपी गई है।

Viral Ias Deepak Rawat:...फिर चर्चा में आए कुमाऊं कमिश्नर; ऐसे जीता सबका दिल, हर जगह हो रही वाहवाही - Kumaon Commissioner Deepak Rawat Sent The Injured To The Hospital In Haldwani -

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस घटना के सभी तथ्यों और परिस्थितियों की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच की जाएगी, ताकि सच्चाई सामने आ सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि किसी स्तर पर लापरवाही या दोष पाया गया, तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन और पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ से पूरी जानकारी भी ली।

सीएम ने दिवंगत किसान के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार इस कठिन समय में परिवार के साथ खड़ी है। उन्होंने प्रशासन को निर्देश दिए कि पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता प्रदान की जाए और न्याय दिलाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएं।

Latest stories

किच्छा का शुक्ला दशक, बड़े प्रोजेक्ट्स और भविष्य की नई इबारत

उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में किच्छा की पहचान लंबे...

उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक गायक दीवान कनवाल का निधन, पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल ने जताया गहरा शोक

देहरादून: दीवान कनवाल, जो उत्तराखंड के प्रसिद्ध कुमाऊंनी लोकगायक...

उत्तराखंड: होली पर जबरदस्ती रंग लगाया तो सीधे होगी जेल, एसएसपी ने दिए निर्देश

नैनीताल: होली के मद्देनज़र पुलिस प्रशासन ने कानून व्यवस्था...

उत्तराखंड: सांख्यिकी विभाग के अधिकारी को 5 हजार की रिश्वत लेते CBI ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार

देहरादून: देहरादून स्थित नेशनल स्टेटिस्टिकल ऑफिस (NSO) के वरिष्ठ...