HomeNationalउत्तराखंड में माल्टा उत्पादन को मिलेगा बढ़ावा, किसानों की आय बढ़ाएगा ‘माल्टा...

उत्तराखंड में माल्टा उत्पादन को मिलेगा बढ़ावा, किसानों की आय बढ़ाएगा ‘माल्टा मिशन’: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

Date:

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को देहरादून स्थित आईटीबीपी स्टेडियम, सीमा द्वार में सेवा संकल्प (धारिणी) फाउंडेशन द्वारा आयोजित दो दिवसीय माल्टा महोत्सव में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए किसानों से संवाद किया और उत्तराखंड में उत्पादित माल्टा व नींबू की खटाई का स्वाद भी लिया।

cm dhami

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में माल्टा उत्पादन की अपार संभावनाएं हैं और इन्हें साकार करने के लिए राज्य सरकार द्वारा माल्टा मिशन शुरू करने की घोषणा की गई है। इस मिशन के तहत माल्टा के उत्पादन, विपणन और मूल्य संवर्धन को बढ़ावा दिया जाएगा, जिससे पर्वतीय क्षेत्रों के किसानों की आय में वृद्धि होगी और स्थानीय फलों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलेगी।

सीएम धामी ने कहा कि सरकार माल्टा के साथ-साथ कीवी, सेब, आड़ू, प्लम, नींबू वर्ग के फल एवं अन्य स्थानीय फलों के उत्पादन को भी प्रोत्साहित कर रही है। ऐसे महोत्सव और आयोजनों से किसानों को सीधे उपभोक्ताओं और बाजार से जुड़ने का अवसर मिलता है, जिससे उन्हें अपने उत्पादों का उचित मूल्य मिल सकता है।

मुख्यमंत्री ने माल्टा महोत्सव को स्थानीय कृषि और बागवानी को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताते हुए आयोजकों की सराहना की।

कार्यक्रम में आईजी आईटीबीपी संजय गुंज्याल सहित कई अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

Latest stories

किच्छा का शुक्ला दशक, बड़े प्रोजेक्ट्स और भविष्य की नई इबारत

उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में किच्छा की पहचान लंबे...

उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक गायक दीवान कनवाल का निधन, पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल ने जताया गहरा शोक

देहरादून: दीवान कनवाल, जो उत्तराखंड के प्रसिद्ध कुमाऊंनी लोकगायक...

उत्तराखंड: होली पर जबरदस्ती रंग लगाया तो सीधे होगी जेल, एसएसपी ने दिए निर्देश

नैनीताल: होली के मद्देनज़र पुलिस प्रशासन ने कानून व्यवस्था...

उत्तराखंड: सांख्यिकी विभाग के अधिकारी को 5 हजार की रिश्वत लेते CBI ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार

देहरादून: देहरादून स्थित नेशनल स्टेटिस्टिकल ऑफिस (NSO) के वरिष्ठ...