HomeNationalउत्तराखंड प्रशासनिक फेरबदल: निवेदिता कुकरेती बनी विशेष सचिव गृह, सुनील मीणा नियुक्त...

उत्तराखंड प्रशासनिक फेरबदल: निवेदिता कुकरेती बनी विशेष सचिव गृह, सुनील मीणा नियुक्त पुलिस प्रवक्ता

Date:

देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने गृह विभाग और पुलिस में महत्वपूर्ण फेरबदल किया है। अपर सचिव गृह की जिम्मेदारी निभा रहीं आईपीएस अधिकारी निवेदिता कुकरेती को विशेष सचिव गृह के पद पर पदोन्नत किया गया है। इस संबंध में गृह सचिव शैलेश बगौली ने आदेश जारी किए हैं।

वर्ष 2008 बैच की आईपीएस अधिकारी निवेदिता कुकरेती इस साल ही आईजी पद पर पदोन्नत हुई हैं। इससे पहले वे कई अहम प्रशासनिक और पुलिस पदों पर सेवाएं दे चुकी हैं। वर्तमान में उनके पास एसडीआरएफ का दायित्व भी है। गृह विभाग और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे पहले आईजी रिद्धिम अग्रवाल गृह विभाग में विशेष सचिव के पद पर कार्यरत थीं, जिन्हें पिछले वर्ष आईजी कुमाऊं का पदभार संभालने के लिए नियुक्त किया गया था।

वहीं, वर्ष 2007 बैच के आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को उत्तराखंड पुलिस का मुख्य प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। वर्तमान में वे आईजी कानून व्यवस्था के पद पर कार्यरत हैं और प्रदेश के कई जिलों में कप्तान के रूप में सेवाएं दे चुके हैं। पुलिस मुख्यालय ने उन्हें यह नई जिम्मेदारी संचार और समन्वय के दृष्टिकोण से अहम बताते हुए नियुक्त किया है।

Latest stories

किच्छा का शुक्ला दशक, बड़े प्रोजेक्ट्स और भविष्य की नई इबारत

उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में किच्छा की पहचान लंबे...

उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक गायक दीवान कनवाल का निधन, पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल ने जताया गहरा शोक

देहरादून: दीवान कनवाल, जो उत्तराखंड के प्रसिद्ध कुमाऊंनी लोकगायक...

उत्तराखंड: होली पर जबरदस्ती रंग लगाया तो सीधे होगी जेल, एसएसपी ने दिए निर्देश

नैनीताल: होली के मद्देनज़र पुलिस प्रशासन ने कानून व्यवस्था...

उत्तराखंड: सांख्यिकी विभाग के अधिकारी को 5 हजार की रिश्वत लेते CBI ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार

देहरादून: देहरादून स्थित नेशनल स्टेटिस्टिकल ऑफिस (NSO) के वरिष्ठ...