HomeNationalमधु नौटियाल पर BJP का स्पष्टीकरण, कहा– पार्टी से कोई संबंध नहीं,...

मधु नौटियाल पर BJP का स्पष्टीकरण, कहा– पार्टी से कोई संबंध नहीं, कांग्रेस पर झूठा नैरेटिव फैलाने का आरोप

Date:

देहरादून/हरिद्वार: अंकिता भंडारी प्रकरण को लेकर रविवार को देहरादून में हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान खुद को भाजपा मंडल अध्यक्ष बताकर सरकार और पार्टी के खिलाफ बयान देने वाली महिला मधु नौटियाल को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने आधिकारिक रूप से स्थिति स्पष्ट की है। भाजपा ने महिला को पार्टी से जुड़ा मानने से इनकार करते हुए पूरे मामले को कांग्रेस प्रायोजित दुष्प्रचार करार दिया है।

भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों का कहना है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही महिला न तो भाजपा की मंडल अध्यक्ष है और न ही पार्टी की सक्रिय सदस्य रही है। पार्टी ने स्पष्ट किया कि महिला का भारतीय जनता पार्टी से दूर-दूर तक कोई संबंध नहीं है।

दरअसल, बीते रविवार को राजधानी देहरादून में अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर बड़ा विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया था, जिसमें कई सामाजिक और राजनीतिक संगठनों के लोग शामिल हुए थे। इसी दौरान सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें एक महिला ने अपना नाम मधु नौटियाल बताते हुए दावा किया कि वह हरिद्वार से आई भाजपा मंडल अध्यक्ष है और न्याय न मिलने से आहत होकर भाजपा से इस्तीफा देने का निर्णय ले चुकी है। वीडियो में महिला ने भाजपा सरकार पर भी गंभीर आरोप लगाए थे।

वीडियो के वायरल होते ही राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गईं। इसके बाद भाजपा नेताओं ने तुरंत सामने आकर महिला के पार्टी से किसी भी तरह के संबंध से इनकार किया।

उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने कहा कि वायरल वीडियो में दिखाई दे रही महिला भाजपा की सक्रिय सदस्य तक नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी पार्टी कांग्रेस द्वारा सुनियोजित तरीके से भ्रम फैलाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा से किसी व्यक्ति को जोड़कर फर्जी वीडियो वायरल किए जा रहे हैं, लेकिन पार्टी कार्यकर्ता और प्रदेश की जनता इस सच्चाई को समझ रही है।

इस पूरे मामले पर भाजपा के वरिष्ठ नेता नरेश बंसल ने कहा कि जिस तरह से इस संवेदनशील मामले को राजनीतिक रूप से मैनिपुलेट किया जा रहा है, उससे लोगों की भावनाएं जुड़ रही हैं। हालांकि, जैसे-जैसे दुष्प्रचार का पर्दाफाश होगा, जनता को यह भी समझ आएगा कि भाजपा हमेशा सच और न्याय के साथ खड़ी रहती है।

वहीं, हरिद्वार भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने भी मधु नौटियाल को भाजपा का सदस्य मानने से साफ इनकार किया है। उन्होंने कहा कि महिला कभी भाजपा में किसी पद पर नहीं रही और न ही वर्तमान में पार्टी की सदस्य है। आशुतोष शर्मा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस झूठे दावों के जरिए फर्जी नैरेटिव गढ़कर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रही है।

Latest stories

किच्छा का शुक्ला दशक, बड़े प्रोजेक्ट्स और भविष्य की नई इबारत

उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में किच्छा की पहचान लंबे...

उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक गायक दीवान कनवाल का निधन, पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल ने जताया गहरा शोक

देहरादून: दीवान कनवाल, जो उत्तराखंड के प्रसिद्ध कुमाऊंनी लोकगायक...

उत्तराखंड: होली पर जबरदस्ती रंग लगाया तो सीधे होगी जेल, एसएसपी ने दिए निर्देश

नैनीताल: होली के मद्देनज़र पुलिस प्रशासन ने कानून व्यवस्था...

उत्तराखंड: सांख्यिकी विभाग के अधिकारी को 5 हजार की रिश्वत लेते CBI ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार

देहरादून: देहरादून स्थित नेशनल स्टेटिस्टिकल ऑफिस (NSO) के वरिष्ठ...